किराना दुकान की आड़ में चल रहा था महुआ शराब का कारोबार, चिरमिरी पुलिस ने 15 लीटर शराब और बाइक समेत दो तस्करों को दबोचा

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था महुआ शराब का कारोबार, चिरमिरी पुलिस ने 15 लीटर शराब और बाइक समेत दो तस्करों को दबोचा

चिरमिरी। एमसीबी जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराना दुकान की आड़ में महुआ शराब का अवैध कारोबार संचालित कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक तथा नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान थाना प्रभारी विजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि हल्दीबाड़ी क्षेत्र में किराना दुकान की आड़ में महुआ शराब का अवैध संग्रहण और बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजना बनाकर 6 नंबर गोलाई क्षेत्र में घेराबंदी की।

इस दौरान दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से शराब का परिवहन करते हुए पकड़े गए।तलाशी लेने पर उनके पास से प्लास्टिक के झोले में रखी करीब 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 हजार रुपये बताई गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है, को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश गुप्ता (42 वर्ष) निवासी भीसा दफाई, हल्दीबाड़ी तथा मदन सिंह (29 वर्ष) निवासी बगनाचा दफाई, हल्दीबाड़ी के रूप में हुई है।दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 257/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिकापूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह के साथ त्रिलोक साहू, संतोष साहू, अशोक एक्का, चन्द्रसेन राजपूत, एम.डी. हाफिज और मदन राजवाड़े की सराहनीय भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!