नाबालिग के अपहरण व मारपीट के दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार — धमतरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही
धमतरी, 9 अक्टूबर 2025।धमतरी पुलिस ने नाबालिग बालक के अपहरण और मारपीट के गंभीर मामले में तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इको वाहन और लोहे का चूड़ा भी जब्त किया है।मामला थाना कुरूद अंतर्गत चौकी बिरेझर का है।
दिनांक 07 अक्टूबर की रात्रि को ग्राम संकरी निवासी एक नाबालिग बालक का अपहरण इको वाहन क्रमांक CG04-QH-2857 से किया गया था। अपहरण के दौरान आरोपियों ने लोहे के चूड़ा से उसकी मारपीट की और अगले दिन उसे संकरी पुल के पास छोड़ दिया।चौकी बिरेझर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और दोनों आरोपियों —(1) मोतीलाल बघेल उर्फ बल्ला (24 वर्ष) तथा(2) सागर कुमार बघेल (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पटेवा, जिला रायपुर — को ग्राम गोजी क्षेत्र से वाहन सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(ख), 115(2), 137(2), 140(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पूछताछ उपरांत दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
धमतरी पुलिस की इस तत्परता और कुशल कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply