⚡ छत्तीसगढ़ में बिजली बिल पर जनता का गुस्सा, सरकार पर बढ़ा दबाव ⚡
छत्तीसगढ़ की आम जनता आज सबसे ज़्यादा जिस मुद्दे को लेकर परेशान और नाराज़ है, वो है बिजली बिल।
गांव हो या शहर, हर तबके के लोग महंगाई से जूझ रहे हैं और अब बिजली बिल उनकी जेब पर सबसे बड़ा बोझ बन गया है।
गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार पहले ही रोज़मर्रा के खर्च में पिस रहे हैं। ऊपर से हर महीने का भारी-भरकम बिजली बिल उनकी नींद और चैन दोनों छीन रहा है।
चौपालों से लेकर हाट-बाज़ार और सोशल मीडिया तक अब एक ही चर्चा है – “बिजली चाहिए रोशनी देने के लिए, ना कि जनता की जेब जलाने के लिए।”
लगातार बढ़ती आवाज़ और जनता की नाराज़गी ने सरकार को चौकन्ना कर दिया है।लोगों का कहना है कि अगर सरकार ने राहत नहीं दी तो यह मुद्दा बड़ा जनआंदोलन बन सकता है।
📌 दबाव इतना बढ़ चुका है कि अब सरकार के पास सिर्फ दो रास्ते हैं –या तो जनता को राहत दे,या जनता के गुस्से का सामना करे।
जनता का साफ संदेश – “अब और बोझ नहीं… बिजली बिल हॉफ करो जनता का सुकून माफ करो

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply