शुचिता और सम्मानजनक व्यवहार पर जोर — सक्ती के नए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के सख्त निर्देश
सक्ती, 28 अक्टूबर।सक्ती जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) ने आज जेठा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ल हरीश यादव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती अंजलि गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर सुमित गुप्ता, रक्षित निरीक्षक उमेश राय तथा निरीक्षक वाय.एन. शर्मा (स्टेनो) सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात एसपी ठाकुर ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने अपने कार्य की प्राथमिकताएँ साझा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि –फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें, अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें और थाना स्तर पर सामुदायिक व बेसिक पुलिसिंग को मजबूत बनाएं।उन्होंने कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अवैध शराब (कोचियागिरी) के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त, ग्राम भ्रमण और सायंकालीन पैदल पेट्रोलिंग को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए।
एसपी ठाकुर ने यह भी कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी अपने थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और स्टाफ के अनुशासन व कल्याण पर विशेष ध्यान दें, ताकि पूरा बल मनोबल और टीम भावना के साथ कार्य कर सके।बैठक के उपरांत एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े से शिष्टाचार भेंट की।कलेक्ट्रेट से लौटने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से परिचयात्मक बैठक की।
मीडिया प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा में उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं और उनके समाधान पर विचार साझा किए।एसपी श्री ठाकुर ने कहा कि सक्ती जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था, जनता से विश्वास और संवेदनशील पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply