छह साल की आरोही ने चक्रधर समारोह के मंच पर बिखेरा कथक का जादू, तालियों से गूंज उठा सभागार
रायगढ़। चक्रधर समारोह का भव्य मंच उस वक्त खास बन गया, जब महज छह वर्ष की नन्हीं कलाकार आरोही राठौर ने अपनी शानदार कथक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छोटी सी उम्र, लेकिन मंच पर गजब का confidence, भाव-भंगिमा और लयबद्धता—आरोही की प्रस्तुति ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
आरोही ने जिस आत्मविश्वास के साथ कथक की प्रस्तुति दी, उसे देखकर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। उनकी प्रस्तुति में नृत्य की बारीकियों के साथ-साथ भाव और लय का खूबसूरत तालमेल देखने को मिला।
एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में पदस्थ आशुतोष राठौर एवं श्रीमती वंदना राठौर की सुपुत्री आरोही ने बेहद कम उम्र में भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा की मजबूत पहचान बनानी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि उन्होंने महज ढाई वर्ष की उम्र से कथक सीखना शुरू किया था।आरोही पिछले लगभग साढ़े तीन वर्षों से अपनी गुरु आंचल पांडे के मार्गदर्शन में कथक की बारीकियां सीख रही हैं। लगातार अभ्यास और गुरु के मार्गदर्शन का असर उनकी चक्रधर समारोह की प्रस्तुति में साफ नजर आया।
नन्हीं उम्र में बड़े मंच पर शानदार प्रस्तुतिचक्रधर समारोह जैसे प्रतिष्ठित मंच पर इतनी कम उम्र में पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देना अपने आप में आरोही के समर्पण और मेहनत को दर्शाता है। उनके नृत्य ने न केवल माता-पिता और गुरु का गौरव बढ़ाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।
आरोही की इस खूबसूरत प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने उनकी सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। छह वर्ष की इस नन्हीं कलाकार ने अपनी कला से यह साबित कर दिया कि अगर लगन और मेहनत हो, तो छोटी उम्र में भी बड़े मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply