जिले की पुलिसिंग में नई ऊर्जा का संचार — एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का जोशिला आगाज़”

जिले की पुलिसिंग में नई ऊर्जा का संचार — एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का जोशिला आगाज़”

सूरजपुर, 12 नवंबर 2025।जिले की कानून व्यवस्था को नई दिशा देने और पुलिसिंग में सख़्ती व पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आज अपने कार्यकाल की पहली विस्तृत समीक्षा बैठक ली।इस बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहे, जिसमें कुल 40 बिंदुओं पर गहन चर्चा और समीक्षा की गई।

बैठक का मुख्य फोकस था —पुराने अनसुलझे अपराध, फरार आरोपी, लंबित चालान, हत्या, लूट, अपहरण, नशीली दवाओं की बिक्री और जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर शिकंजा कसना।एसपी ठाकुर ने साफ़ शब्दों में कहा — “अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं, कानून के दायरे में हर हाल में लाया जाएगा।”

विजिबल फील्ड पुलिसिंग पर ज़ोर एसपी ठाकुर ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए किहर बैंक, सर्राफा दुकान, और संवेदनशील स्थानों पर रोज़ाना सुरक्षा जांच की जाए।पर्यटन स्थलों पर विशेष दिनों में पुलिस गश्त अनिवार्य,किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाने,वीआईपी दौरों में सतर्कता औररात्रिकालीन गश्त को और प्रभावी बनाने के आदेश दिए गए।

जनता से संवाद, सौहार्द और विश्वास उन्होंने पुलिस और जनता के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को प्राथमिकता देते हुए कहा —“पुलिस वही जो जनता के लिए सुलभ और भरोसेमंद हो।”सभी थानों को नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से बेहतर तालमेल रखने व हर घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए।साथ ही चेतावनी भी दी — “अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

थानों में कसावट और पारदर्शिता थानों में रिकॉर्ड सुधार, जप्ती माल का निस्तारण,बीट सिस्टम को सशक्त बनाने,सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा,और चलित थाना व्यवस्था को प्रभावी करने पर विशेष बल दिया गया।एसपी ठाकुर ने यह भी कहा कि फरार अपराधियों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को नकद इनाम दिया जाएगा।जिन्होंने हाल में स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया, उन्हें मौके पर पुरस्कृत भी किया गया।

एसपी ठाकुर का “ह्यूमन टच” – एक नई पहल महज़ तीन दिनों में ही प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जिले के सभी थानों और चौकियों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों व जवानों से सीधा संवाद स्थापित किया।

उन्होंने अपनी विशेष पहल के तहत पुलिसकर्मियों के जन्मदिन पर केक, मिठाई और स्वैच्छिक अवकाश देने की परंपरा शुरू की है।आज इसी अभियान के तहत अद्भार चौकी के आरक्षक मुकेश खूंटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर इस नई परंपरा की शुरुआत की गई।

सतर्कता के सख्त निर्देश दिल्ली बम विस्फोट की घटना को ध्यान में रखते हुए सभी होटल, लॉज, ढाबा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।

एसपी ठाकुर ने कहा — “सुरक्षा में चूक अब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।”

उपस्थित रहे अधिकारी बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी मुख्यालय, एसडीओपी डभरा, आरआई लाइन,सहित सभी थानों व चौकियों के प्रभारी और मुख्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

💬 प्रफुल्ल ठाकुर की कार्यशैली में अनुशासन और अपनापन दोनों का संगम दिखा।कह सकते हैं — “एसपी ठाकुर ने जिले की पुलिसिंग को केवल कागज़ों से नहीं, बल्कि ज़मीन से जोड़ दिया है।”

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!