SSP शशिमोहन सिंह की टीम ने 72 घंटे में खोली अंधे कत्ल की परतें, हत्यारा सलाखों के पीछे

इब नदी में मिले शव के अंधे कत्ल का खुलासा, जशपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जशपुर।जिले के चौकी सोनक्यारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरडीह में इब नदी से मिले एक बुजुर्ग के शव के मामले में जशपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामला 20 जनवरी 2026 का है, जब ग्राम सरडीह निवासी गंजो बाई (58 वर्ष) ने चौकी सोनक्यारी पहुंचकर सूचना दी थी कि उनके पति रामचंद्र राम (60 वर्ष) 19 जनवरी की दोपहर घर से इब नदी के घोघरा पुलिया जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। अगले दिन परिजनों के साथ तलाश के दौरान इब नदी में उनका शव डूबा हुआ मिला।प्रथम दृष्टया मामला नदी में गिरने से मृत्यु का प्रतीत हुआ, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्यात्मक पाए जाने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों, गांव वालों और सहकर्मियों से लगातार पूछताछ की। इसी बीच एक ट्रैक्टर चालक ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि घटना वाले दिन मृतक रामचंद्र राम और आरोपी सुबोध बेक के साथ इब नदी के पास शराब पी रहे थे। इसके बाद ट्रैक्टर चालक काम से चला गया और मृतक को आरोपी के साथ ही अंतिम बार देखा गया था।इस महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सरडीह से आरोपी सुबोध बेक (28 वर्ष) निवासी ग्राम नगेरा पत्थर, चौकी आरा, जिला जशपुर (वर्तमान निवास ग्राम सरडीह) को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया।आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में मामूली विवाद के दौरान मृतक द्वारा लात मारने से नाराज होकर उसने हाथ-मुक्कों से मृतक के सिर और सीने पर हमला किया, जिससे रामचंद्र राम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को वहीं छोड़कर चला गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस पूरे मामले के सफल खुलासे में एसडीओपी बगीचा दिलीप कुमार कोसले, थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक संतोष सिंह, चौकी प्रभारी सोनक्यारी सहायक उप निरीक्षक वैभव सिंह सहित प्रधान आरक्षक एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि नदी में मिले शव के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!