77वें गणतंत्र दिवस पर जशपुर पुलिस कार्यालय में गरिमामय ध्वजारोहण

जशपुर, 26 जनवरी 2026।देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जशपुर पुलिस कार्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह (IPS) ने सशस्त्र गार्ड की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप प्रातःकाल आयोजित इस समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति एवं अनुशासन का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. लाल उमेद सिंह ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून का पालन सुनिश्चित कराना पुलिस विभाग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया तथा आम नागरिकों की सेवा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply