“अनैतिक कारोबार को रायगढ़ में कोई जगह नहीं” — SSP शशि मोहन सिंह

केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़,रायगढ़ पुलिस की सटीक रेड, 2 आरोपी गिरफ्तार

SSP शशि मोहन सिंह का साफ संदेश— “अनैतिक कारोबार को जिले में कोई जगह नहीं”

रायगढ़ | 2 फरवरी 2026रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन में एक बार फिर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी और सटीक कार्रवाई करते हुए केलो बिहार कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है।

नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने देर रात केलो बिहार स्थित एक किराये के मकान में दबिश देकर देह व्यापार में संलिप्त दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि केलो बिहार कॉलोनी में स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करा रहा है।

सूचना मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया, जिसके बाद तत्काल रणनीति बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।योजना के तहत पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान भेजा। जैसे ही तय संकेत मिला, पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर एक साथ छापा मार दिया।

मौके से तीन महिलाएं, पुलिस पाइंटर, आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और उसका सहयोगी नागेंद्र विश्वकर्मा को पकड़ा गया। मकान से देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

पूछताछ में सामने आया कि डिंपी इजारदार किराये के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर अनैतिक देह व्यापार कराता था। संचालन, प्रबंधन और दलाली—तीनों भूमिकाएं वही निभा रहा था, जबकि नागेंद्र विश्वकर्मा उसकी मदद कर रहा था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत थाना चक्रधरनगर में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

👮‍♂️ SSP का सख्त संदेशवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा—“रायगढ़ जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।”

इस पूरी कार्रवाई में एडिशनल एसपी (साइबर) अनिल विश्वकर्मा, सीएसपी मयंक मिश्रा, थाना चक्रधरनगर व साइबर थाना की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।

नोट यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आम जनता के लिए यह भरोसा भी कि रायगढ़ पुलिस कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क और सख्त है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!