तमनार में नशा मुक्ति अभियान: महिलाओं और युवाओं को जागरूक किया गया
तमनार में आयोजित नशा मुक्ति अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने सक्रिय भूमिका निभाई ,अभियान के तहत युवा संकल्प कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और महिलाओं व बच्चों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने साफ कहा कि नशा समाज का विनाश है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रायगढ़ जिले में अब अवैध जुआ, सट्टा और शराब का कारोबार नहीं चलेगा, और इस दिशा में लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी
कार्यक्रम में एसपी शशि मोहन सिंह ने यह भरोसा भी दिलाया कि वे समय-समय पर महिलाओं और बच्चों से स्वयं मिलते रहेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान के लिए कदम उठाएंगे उन्होंने कहा कि अवैध शराब, जुआ और सट्टा जिन घरों को बर्बाद करते हैं, ऐसी गतिविधियों को जिले में कतई पनपने नहीं दिया जाएगा।
अधिकारियों के इस संदेश से महिलाओं और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली और नशामुक्त समाज बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply