रायगढ़: होटल ट्रिनिटी के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

रायगढ़: होटल ट्रिनिटी के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर गिरफ्तार

रायगढ़ जिले में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में शहर के प्रतिष्ठित होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में चल रहे अवैध देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है।

इस कार्रवाई में स्पा संचालक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।सूचना की पुष्टि के लिए पहले एक पुलिस पाइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। संकेत मिलते ही शाम करीब 7:30 बजे पुलिस टीम ने होटल ट्रिनिटी में दबिश दी। छापेमारी के दौरान तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाएं मिलीं। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मर्यादा का पूरा ध्यान रखते हुए तलाशी ली गई, जहां आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

पूछताछ में स्पा संचालक विनयकांत बरगट ने अवैध गतिविधियों में संलिप्तता स्वीकार की। वहीं होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, नकदी, ग्राहकों का रजिस्टर और अन्य दस्तावेज जब्त किए।

इस मामले में थाना कोतवाली में पीटा एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह के अनैतिक और अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!