ऑपरेशन “शंखनाद” में बड़ी कार्रवाई — 24 गौवंश तस्करों से मुक्त, 3 गिरफ्तार, ₹9.55 लाख की संपत्ति जप्त
रायगढ़। जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन “शंखनाद” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी Shashi Mohan Singh के निर्देशन में की गई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 24 नग गौवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है।
➤ जोबी पुलिस की सख्त कार्रवाई
14 फरवरी की रात गश्त के दौरान जोबी पुलिस को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पायलटिंग करते हुए पिकअप वाहन में गौवंश को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है। अटल चौक पर नाकेबंदी कर बिना नंबर की होंडा साइन बाइक और पिकअप क्रमांक JH 07 M 0203 को रोका गया।वाहन की तलाशी में 10 नग गौवंश रस्सियों से बंधे मिले, जिन्हें उड़ीसा की ओर ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने मौके से पिकअप (कीमत लगभग 6 लाख), बाइक (1 लाख) और गौवंश (2.55 लाख) सहित कुल ₹9.55 लाख की संपत्ति जप्त की।तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, 11 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

➤ धरमजयगढ़ में ग्रामीणों की सजगता
इसी क्रम में धरमजयगढ़ के ग्राम कोन्ध्रा जंगल क्षेत्र में जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। तस्कर पकड़े जाने के डर से 14 गौवंश को डेम किनारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी गौवंश को सुरक्षित जप्त कर पशु चिकित्सकीय परीक्षण कराया और चारा-पानी की व्यवस्था की। अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि “गौवंश की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। अवैध परिवहन और पशु क्रूरता के मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”जिले में ऑपरेशन शंखनाद के तहत मवेशी तस्करों पर लगातार प्रहार जारी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply