रेलवे स्टेशन के पास हुक्का बार जैसी गतिविधि पर पुलिस का “ऑपरेशन आघात” युवाओं को नशे से बचाने की सख्त पहल

रेलवे स्टेशन के पास हुक्का बार जैसी गतिविधि पर पुलिस का “ऑपरेशन आघात” — युवाओं को नशे से बचाने की सख्त पहल

रायगढ़, 16 फरवरी। शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक पान एवं कॉस्मेटिक दुकान के भीतर युवक-युवतियों को खुलेआम हुक्का उपलब्ध कराए जाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही Raigarh Police ने “ऑपरेशन आघात” के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक के खिलाफ कोटपा एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के दिशा-निर्देशन में कोतवाली और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने 15 फरवरी की शाम रेलवे स्टेशन के पास स्थित शंकर पान एवं कॉस्मेटिक दुकान पर रेड की। जांच के दौरान दुकान में हुक्का पॉट और फ्लेवर युक्त तंबाकू का उपयोग पाया गया। पुलिस ने मौके से हुक्का पॉट एवं फ्लेवर तंबाकू जप्त किया।दुकान संचालक गिरीश भाठिया (36 वर्ष), निवासी पक्की खोली चक्रधरनगर, के विरुद्ध सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (कोटपा एक्ट) के तहत इस्तगासा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों के अवैध उपयोग और युवाओं को इसकी ओर आकर्षित करने वाले प्रतिष्ठानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं को नशे से दूर रखना पुलिस की प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।शहर में इस कार्रवाई को लेकर सकारात्मक चर्चा है और अभिभावकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है।।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!