रायगढ़ पुलिस की सटीक रेड: फैक्ट्री के कमरे में चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस की सटीक रेड: फैक्ट्री के कमरे में चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार

रायगढ़, 17 फरवरी।क्रिकेट मैच चल रहा था… और शहर के एक इंडस्ट्रियल एरिया में चुपचाप मोबाइल की स्क्रीन पर दांव लग रहे थे। लेकिन यह खेल ज्यादा देर तक छिपा नहीं रह सका। रायगढ़ पुलिस ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे दो खाईवालों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

मामला बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फिनाइल फैक्ट्री का है, जहां एक कमरे में बैठकर इंग्लैंड-इटली मैच पर मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा लिया जा रहा था। सूचना मिलते ही थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम ने दबिश दी और मौके से विकास अग्रवाल उर्फ फून्नु और विनय अग्रवाल को पकड़ लिया। कमरे में तीन मोबाइल फोन से सट्टा संचालित हो रहा था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2000 नगद और आईफोन, वन प्लस व ओप्पो मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹82 हजार आंकी गई है।

पूछताछ में सामने आया कि खरसिया निवासी गगन अग्रवाल भी इस नेटवर्क से जुड़ा है, जो फिलहाल फरार है।आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी जैसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की नजर अब फरार आरोपी पर है—और यह तय है कि अगली दस्तक भी जल्द होगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!