रायगढ़ में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर फिर वार — अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच पर बॉल टू बॉल सट्टा लेते आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर फिर वार — अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच पर बॉल टू बॉल सट्टा लेते आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 21 फरवरी 2026।जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत शनिवार को एक और सटोरिये को रंगे हाथ पकड़ा गया।

इस बार कार्रवाई अफगानिस्तान बनाम कनाडा टी20 मैच पर बॉल टू बॉल सट्टा लेने को लेकर की गई। चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर जमुनाइन चौक स्थित “अजय कोल्ड्रिंक्स एंड पान सेंटर” में दबिश दी, जहां आरोपी हेमंत बत्रा (24 वर्ष) मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन हार-जीत पर दांव लगवाते पाया गया।

पुलिस ने मौके से दो एप्पल मोबाइल फोन और ₹2,000 नगद जब्त किए। मोबाइल की जांच में “JMDBET.com” वेबसाइट पर सक्रिय सट्टा आईडी संचालित होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह काम रोहित अग्रवाल के साथ मिलकर कर रहा था और पूरी रकम UPI के माध्यम से ली जाती थी। लेनदेन मुख्य खाईवाल मन्नु के लिए किया जाना बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि ऑनलाइन सट्टा जैसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!