जांजगीर-चांपा जिले के कुछ लोगों समेत खरसिया, रायगढ़ और बलौदाबाजार के कई लोगों के विरुद्ध पत्रकारिता की आड़ में सूचना का अधिकार आवेदन लगाकर अवैध वसूली और भयादोहन करने संबंधी विस्तृत लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के अलावा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, सूचना एवं प्रसारण मंत्री छत्तीसगढ़, राज्य सूचना आयोग रायपुर, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, संभाग आयुक्त बिलासपुर, कलेक्टर जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत सीईओ जांजगीर-चांपा, जांजगीर-चांपा जिले के समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी जांजगीर-चाँपा, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जांजगीर, आयकर विभाग जीएसटी ऑफिस जांजगीर, जिला पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष जांजगीर-चांपा एवं जनपद पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष जांजगीर-चांपा से जिलेभर के सरपंच एवं सचिव ने की है।
अपने लिखित आवेदन में उन्होंने स्पष्ट किया है कि आरटीआई का दुरुपयोग करते हुए ब्लैकमेल कर भयादोहन करने वालों पर अगर कार्यवाही नहीं की जाती है तो उनके संगठन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply