नावापारा टेण्डा में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, Shashi Mohan Singh के निर्देशन में तीन गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी

नावापारा टेण्डा में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, Shashi Mohan Singh के निर्देशन में तीन गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी
रायगढ़, 25 फरवरी 2026

रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश करते हुए ग्राम नावापारा टेण्डा में हुई मकान और राशन दुकान चोरी की वारदात का महज़ 24 घंटे में खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के दिशा-निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटना 21-22 फरवरी 2026 की रात की है, जब ग्राम नावापारा टेण्डा निवासी मनीष महंत के घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। वहीं उसी रात संजय महाराज राशन दुकान का पीछे का दरवाजा तोड़कर साबुन, तेल, क्रीम, पेस्ट, हेयर ऑयल, शैम्पू, फेसवॉश, सीएफएल बल्ब और टिफिन बॉक्स सहित करीब 15 हजार रुपये का सामान पार कर दिया गया। दोनों मामलों में घरघोड़ा थाने में बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर ओमप्रकाश अगरिया उर्फ चकदे (25 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर सोने का फुली, चांदी की बिछिया और राशन दुकान से चोरी गया पूरा सामान बरामद किया गया। चोरी की चांदी की पायल खरीदने वाले ज्वेलर्स गौतम मंडल को भी गिरफ्तार किया गया।
कुल मिलाकर दोनों मामलों में लगभग 45,100 रुपये की संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है। मामले में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
एसएसपी Shashi Mohan Singh ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों और चोरी के माल की खरीदी-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। रायगढ़ पुलिस अपराध पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!