रायगढ़ पुलिस कार्यालय में 100 से अधिक निगरानी, गुंडा और आदतन बदमाशों की परेड
रायगढ़, 26 फरवरी 2026।कुछ कप्तान सिर्फ दफ्तर की फाइलों से टीम चलाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो केबिन की ठंडी हवा छोड़कर खुद मैदान में उतरते हैं। रायगढ़ में होली से पहले ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh ने स्वयं पुलिस कार्यालय में 100 से अधिक निगरानी बदमाशों, गुंडा सूची में दर्ज व्यक्तियों, सजायाफ्ता एवं संदिग्ध प्रवृत्ति के लोगों की परेड लेकर उन्हें सख्त चेतावनी दी।
एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा —“अपराधों से तौबा कर लो। समाज की मुख्यधारा में लौट आओ। अन्यथा रायगढ़ पुलिस कठोरतम वैधानिक कार्रवाई करेगी।”
थानों के रिकॉर्ड में दर्ज बदमाशों को सुधार का अवसर होली पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को पहले ही निर्देशित किया गया था कि थानों के अभिलेखों में दर्ज निगरानी बदमाशों, गुंडा सूची में शामिल व्यक्तियों, सजायाफ्ता और संदिग्ध अपराधियों को बुलाकर स्पष्ट चेतावनी दी जाए।
निर्देशों के पालन में पहले थानों में “क्लास” ली गई। इसके बाद आज पुलिस कार्यालय में सामूहिक रूप से अंतिम समझाइश दी गई।एसएसपी ने कहा —“यह आखिरी मौका है। सीधी लाइन में खेलो, वरना कानून की बाउंसर सीधे लगेगी।
नशा मुक्ति, पुनर्वास और रोजगार में सहयोग का भरोसा सिर्फ सख्ती ही नहीं, संवेदनशीलता भी दिखाई गई।एसएसपी ने आश्वस्त किया कि जो व्यक्ति नशा छोड़ना चाहते हैं, उन्हें समाज कल्याण विभाग एवं पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से सहायता दिलाई जाएगी।रोजगार की समस्या से जूझ रहे लोगों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन से समन्वय कर मदद की जाएगी।कुछ व्यक्तियों ने बताया कि उनके विरुद्ध लंबे समय से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

इस पर एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को रिकॉर्ड सत्यापन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
होली पर्व से पहले सख्त चेतावनी होली जैसे संवेदनशील पर्व से पहले साफ संदेश दे दिया गया है यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि, गुंडागर्दी, छेड़खानी, नशे में उपद्रव या किसी भी प्रकार के अपराध में शामिल पाया गया, तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी और न्यायालय के माध्यम से दंड सुनिश्चित कराया जाएगा
ये अधिकारी रहे उपस्थित
एसएसपी ने उपस्थित व्यक्तियों से उनके पूर्व अपराधों पर पश्चाताप करने और आगे पुलिस के मददगार बनने की अपील की। इस दौरान “भारत माता की जय” के नारे भी लगे।
इस अवसर पर —अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी डीएसपी उत्तम प्रताप सिंहनगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल निरीक्षक प्रशांत राव उप निरीक्षक गेंदलाल साहूथाना कोतवाली, कोतरारोड, जूटमिल, पूंजीपथरा, खरसिया एवं पुसौर के थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

निष्कर्ष होली से पहले रायगढ़ पुलिस का यह कदम साफ संकेत है कि कानून व्यवस्था के “मैच” में कप्तान खुद मैदान में उतर चुका है। सुधार का दरवाज़ा खुला है, लेकिन नियम तोड़ने वालों के लिए कार्रवाई तय है।









NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply