होली से पहले खरसिया में सख्ती का संदेश: “किसी का फोन नहीं चलेगा

🔴 होली से पहले खरसिया में सख्ती का संदेश: “किसी का फोन नहीं चलेगा
खरसिया

होली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे प्रशासन की तैयारी भी सख्त होती जा रही है। खरसिया रेस्ट हाउस में आयोजित शांति समिति की बैठक इस बार सिर्फ औपचारिक चर्चा नहीं रही, बल्कि साफ और कड़े संदेशों वाली बैठक साबित हुई।


बैठक में प्रवीण तिवारी (एसडीएम),कुणाल मिश्रा (डीएफओ),राजेश जांगड़े(थाना प्रभारी) नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग सीएमओ नीतू अग्रवाल, महेश साहू
सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और शहर के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।


बैठक में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मोहल्लों की स्थिति, युवाओं की बाइक रफ्तार, शराब और जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर सुझाव दिए गए।


🚨 प्रशासन की दो टूक चेतावनी
बैठक में साफ कहा गया होली के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।स्पीड बाइकर्स और स्टंटबाजों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।शराब पीकर बदमाशी, मारपीट या उत्पात करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी।जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन बैठक की सबसे खास और कड़ी बात तब सामने आई जब स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि—
“कार्रवाई के दौरान किसी भी आरोपी के पक्ष में नेताओं का फोन नहीं आना चाहिए। कानून अपना काम करेगा और किसी भी प्रकार की सिफारिश स्वीकार नहीं की जाएगी।”

इस बयान ने साफ कर दिया कि इस बार प्रशासन बिना दबाव के कार्रवाई करने के मूड में है।
🤝 जनता की भागीदारी

बैठक में शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखे। आपसी भाईचारे, शांतिपूर्ण माहौल और युवाओं को समझाने पर जोर दिया गया। प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद का यह माहौल सकारात्मक दिखाई दिया।

एसडीएम प्रवीण तिवारी ने कहा:
हम चाहते हैं कि खरसिया में होली शांति और सौहार्द के साथ मनाई जाए। लेकिन जो भी व्यक्ति कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी तरह का दबाव या सिफारिश स्वीकार नहीं की जाएगी।”
🙏 समापन
कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े
ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और शांति व सहयोग बनाए रखने की अपील के साथ बैठक का समापन किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!