रात्रि गश्त के दौरान मोटर सायकल चोरी का आरोपी नाबालिक विधि  से संघर्षरत बालक गिरफ्तार


> रात्रि गश्त के दौरान मोटर सायकल चोरी का आरोपी नाबालिक विधि  से संघर्षरत बालक गिरफ्तार।

> सशक्त एप के माध्यम से मोटर साइकिल चोरी का हुआ खुलासा.

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, (भापुसे), दुर्ग रेंज जिला दुर्ग के द्वारा चोरी गए वाहनों की शीघ्र पतासाजी हेतु सशक्त एप का लॉन्च किया गया है जिसके अंतर्गत संदिग्ध मोटर सायकल/कार के बारे में तत्काल पतासाजी की जा सकती है। इसी को मद्देनजर रखते हुए चोरी गए वाहनों की पतासाजी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक  श्री जितेंद्र शुक्ला (भापुसे) के द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री हरीश पाटिल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में भिलाई 03 स्टाफ द्वारा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों व रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में दिखाई देने वाले वाहनों के जानकारी लेने हेतु लगाया गया था।

दिनांक 12.12.2024 को थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध नाबालिक को ऐश्वर्या गैस एजेंसी ,उम्दा रोड  के पास पकड़ा गया था जिसे भिलाई 03 पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ किया गया जिसने बताया कि वह  गैस एजेंसी से लगे घर में कैमरा चोरी करने  आया  है  जिसके पास से  एक  मोटर साइकिल , कैची, पेचकस, पलाश मिला  जिस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव द्वारा उप निरीक्षक संकल्प राय व आरक्षक काशीराम बरेठ  को थाना पुरानी भिलाई के सीसीटीएनएस आपरेटर आर. दीपक कुमार मंडावी क 1531 के माध्यम से संदिग्ध व्यक्ति के द्वारा बताए गए चोरी के वाहन पैशन प्रो कसी जी 07 ए की 4346 के संबंध में श्रीमान श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग (भापुसे), दुर्ग रेंज जिला दुर्ग द्वारा लांच किये गए (सशक्त एप) से जानकारी चाहने हेतु निर्देशित किया गया था। जो उक्त मोटर सायकल भवानी सिंह पिता रामनिवास नेहरा निवासी एसोसिएट रोड कैरियर्स लिमिटेड गुरूद्वारा के पास खुर्सीपार के नाम से पंजीकृत है जो थाना खुर्सीपार क्षेत्र से दिनांक 25.06.2024 को बीएसएनएल एक्सचेंज आफिस के बाहर न्यू खुर्सीपार से चोरी होना पाया गया। जिसकी थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 134/2024 दिनांक 26.06.2024 को पंजीबद्ध किया गया है।
इसके अतिरिक्त 2 मोटर साइकिल और मिला है जिसके संबंध में जांच की  जा  रही  है.
उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई से asi सुभाष  साहू, आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक ईश्वर भारद्वाज शामिल रहे.

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!