मेला में फैशन नहीं, अनुशासन चला — पुलिस ने 70 लोहे के कड़े उतरवाए!

रानीतराई मड़ई मेले में पुलिस की सख्ती — असामाजिक तत्वों से निकलवाए गए लोहे के कड़े

दुर्ग। रानीतराई क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेले के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस ने सतर्क निगरानी रखी।

अभियान के दौरान बड़े-बड़े लोहे के कड़े पहनकर घूम रहे युवकों को चिन्हित कर पुलिस ने कड़े उतरवाए और उन्हें सख्त हिदायत दी। पुलिस ने कुल 70 लोहे के कड़े जब्त किए।पुलिस की इस कार्रवाई से मेला शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ।

आम नागरिकों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!