महंगे गैस सिलेंडर के विरोध में महिला कांग्रेस की अनोखी ‘एलपीजी अर्थीयात्रा’केंद्र सरकार पर साधा निशाना

महंगे गैस सिलेंडर के विरोध में महिला कांग्रेस की अनोखी ‘एलपीजी अर्थीयात्रा’ केंद्र सरकार पर साधा निशाना

दुर्ग (छत्तीसगढ़)।रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर देशभर में विपक्षी दलों का विरोध जारी है। इसी कड़ी में दुर्ग शहर में महिला कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर की ‘अर्थीयात्रा’ निकाली। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को अर्थी की तरह उठाकर शहर में जुलूस निकाला और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस भवन से शुरू होकर गांधी चौक होते हुए इंदिरा मार्केट तक निकाला गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को आम जनता के लिए बड़ी समस्या बताया।

महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कहा कि हाल ही में रसोई गैस सिलेंडर के दाम में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम गृहिणियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उनका कहना है कि एक समय रसोई गैस सिलेंडर लगभग 450 रुपये में मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत 1100 रुपये के आसपास पहुंच चुकी है। इससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों का मासिक बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।महिला कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर घर संभालने वाली महिलाओं पर पड़ रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लिया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

प्रदर्शन के दौरान दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, प्रेमलता साहू, संजय कोहले, निकिता मिलिंद, मनीषा सोनी, एमन साहू, माहेश्वरी ठाकुर, सकून ढीमर, श्रद्धा सोनी, निकिता सिंह, मंजु सोनी, रानी देवांगन, खुशी निर्मलकर, सुनीता देवांगन, अजय शर्मा, अब्दुल गनी, दीपक साहू सहित महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!