दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा “महाठग गैंग” — 11 लाख को 11 करोड़ बनाने का झांसा देकर उड़ाए 1 लाख रुपए!

💥 दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा “महाठग गैंग” — 11 लाख को 11 करोड़ बनाने का झांसा देकर उड़ाए 1 लाख रुपए! 💥

📍 स्थान: पुलगांव, जिला दुर्ग , दिनांक: 2 नवम्बर 2025

दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है जो भोले-भाले लोगों को “पूजा करके पैसा सौ गुना करने” का झांसा देकर ठगता था। पुलिस ने महाराष्ट्र के इस महाठग गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 मोबाइल, एक लाख रुपए नगद और एक सफेद अर्टिगा कार बरामद की है।

गजब का झांसा — 11 लाख को 11 करोड़ बनाने की डील!

ड्राइवर रामकुमार जायसवाल, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, अपने परिचित राजू से मदद की बात की। राजू ने उसे “महाराष्ट्र के छोटू” का नंबर दिया और बताया कि ये लोग पूजा करके पैसा सौ गुना कर देते हैं।रामकुमार ने छोटू से संपर्क किया, उसने “मंदा पासवान” नाम की महिला से बात करने कहा। मंदा ने दावा किया कि वह यवतमाल (महाराष्ट्र) की रहने वाली है और पहले भी कई लोगों का पैसा “पूजा से” सौ गुना कर चुकी है।

Oplus_16908288

इसके बाद सौदा पक्का हुआ 11 लाख को 11 करोड़ बनाने का!

1 नवम्बर की शाम मंदा पासवान दुर्ग बस स्टैंड पहुंची सफेद अर्टिगा कार में दो साथियों के साथ। रामकुमार उसे अपने मालिक के खाली ट्रेनिंग सेंटर में ले गया और पूजा के नाम पर 1 लाख रुपए व पूजा सामग्री (चावल, नींबू, मटका, सिंदूर) दिए।लेकिन जैसे ही वह सिंदूर लाने बाहर गया और वापस लौटा, “मंदा और उसके साथी गायब!”

फिर क्या था — पुलगांव पुलिस एक्शन में!

रामकुमार की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव ने ठगी का मामला दर्ज किया और टीम बनाकर तेजी से कार्रवाई की। घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया।

👮‍♂️ पुलिस ने जब्त किए:₹1,00,000 नकद7 मोबाइल फोनसफेद अर्टिगा कार, गिरफ्तार आरोपी:

1️⃣ मंदा पासवान उर्फ मंदा ठमके उर्फ मंदा वाघमारे (42 वर्ष), यवतमाल, महाराष्ट्र

2️⃣ अमरदीप प्रहलाद दामोदर (34 वर्ष), श्रीराम कॉलोनी, चिखली, महाराष्ट्र

3️⃣ संजय विलास जमुना (28 वर्ष), मारेगांव, यवतमाल, महाराष्ट्र

आरोपियों पर धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दुर्ग पुलिस की सख्त चेतावनी:“ऐसे झांसे में न आएं। पूजा-पाठ के नाम पर पैसा दोगुना-तीनगुना करने वाले ठगों से सतर्क रहें।”

दुर्ग पुलिस — विश्वास, सुरक्षा और सेवा का प्रतीक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!