SECL धरमखदान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार… ₹3 लाख का माल बरामद।
रायगढ़। SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, केबल, पानी पंप के पार्ट्स और लोहे के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का छाल पुलिस ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ₹1.20 लाख का चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल 3 मोटरसाइकिल समेत कुल करीब ₹3 लाख का मशरूका बरामद किया गया है।

रात में चोरी, सुबह से Police Action दरअसल, 6 अगस्त 2026 की रात करीब 8 से 11 बजे के बीच SECL धरमखदान में लगे ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, केबल, पानी पंप की बॉडी और लोहे के पाइप चोरी कर लिए गए थे। चोरों ने ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचाया था।
मामले में SECL के सुरक्षा प्रहरी दिलीप कुमार राठिया की रिपोर्ट पर थाना छाल में अपराध क्रमांक 185/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला सामने आते ही पुलिस ने Immediate Investigation शुरू कर दी।मुखबिर की सूचना ने खोला पूरा राजजांच के दौरान पुलिस को खेदापाली चौक के पास कुछ संदिग्ध लोगों के चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की सूचना मिली।
पुलिस टीम ने बिना देरी किए मौके पर घेराबंदी की और 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपियों ने धरमखदान से चोरी करना स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि चोरी का सामान आपस में बांटने के बाद उसे चंद्रशेखरपुर (एडू) स्थित धरमखदान डम्पिंग यार्ड के पीछे मॉड नदी के किनारे छिपाकर रखा गया था।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरा चोरी का सामान Recover कर लिया।
मामले में संगठित तरीके से वारदात किए जाने के साक्ष्य मिलने पर धारा 112(2) और 3(5) BNS भी जोड़ी गई
3 लाख का मशरूका बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रांसफार्मर केबल वायर ट्रांसफार्मर पार्ट्स एवं एंगल लोहे के पाइप पानी पंप की लोहे की बॉडी 2 नग- घटना में प्रयुक्त Splendor CG-12-BW-2410- Bajaj CT-100 CG-12-2131- HF Deluxe CG-12-7419- आरीपत्ती ब्लेड बरामद किया है।

चोरी के सामान की कीमत करीब ₹1.20 लाख, जबकि तीनों मोटरसाइकिलों की कीमत करीब ₹1.80 लाख बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब ₹3 लाख का मशरूका बरामद किया।
ये 6 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में दीपक पात्रो (42), शनिचराम अरमु (22), भारत सिंह मरकाम (42), टुपाल सिंह मरावी (30), रूपभवन सिंह उइके (28) और छतन धनवार (28) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी कोरबा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें Judicial Remand पर भेज दिया गया।
SSP के निर्देश पर तेज Action
यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के Supervision में की गई
थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शंभु प्रसाद पाण्डेय, शंकर सिंह क्षत्रिय, अशोक देवांगन तथा आरक्षक राजेश राठौर, सुरेन्द्र बंशी और भगवती लक्ष्मे की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
“चोरी, संपत्ति संबंधी अपराध एवं संगठित अपराध में आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी और त्वरित कार्रवाई करती रहेगी। संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आमजन और औद्योगिक संस्थानों की संपत्ति की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।”

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply