BREAKING NEWS | KHARSIA POLICE BIG SUCCESS
Serial Thief’ Arrested: खरसिया पुलिस ने 1 Bike, 2 Scooty समेत करीब ₹2 लाख का चोरी का माल किया Recover Stolen Property बेचने की फिराक में था आरोपी, खंडहर में छिपाकर रखा था चोरी का सामान, कई वारदातों का हुआ खुलासा
रायगढ़ | 4 अगस्त 2026 डीसीपी सतीश भार्गव की टीम ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए Kharsia Police को बड़ी सफलता दिलाई है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बीच पुलिस ने एक Serial Thief को गिरफ्तार कर कई मामलों का खुलासा किया है।
आरोपी के कब्जे से 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, Poco Mobile, 3 गैस सिलेंडर और CCTV DVR Box सहित करीब ₹2 लाख का चोरी का माल बरामद किया गया है।
इस कार्रवाई के साथ थाना खरसिया एवं चौकी खरसिया के दर्ज दो प्रमुख मामलों का खुलासा हुआ है, वहीं पूछताछ में कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी पर्दाफाश हुआ है।
कौन है आरोपी? नाम : करन चौहान (21 वर्ष) निवासी : गांधीनगर मदनपुर, थाना खरसिया, जिला रायगढ़
पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से अलग-अलग क्षेत्रों में Vehicle Theft और House Breaking Theft की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
कैसे हुई गिरफ्तारी?

खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोढ़ा चौक के पास चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने तत्काल थाना खरसिया पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर घेराबंदी की,पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने चारों ओर से घेरकर उसे पकड़ लिया,पूछताछ में आरोपी ने चोरी की कई वारदातें स्वीकार कर लीं।
आरोपी ने कब-कब की चोरी?
12 जुलाई उत्तम ढाबा, खरसिया से Activa Scooty (CG 13 BM 3078) चोरी
23 जुलाई ग्राम बासमुड़ा से TVS Jupiter (CG 13 AY 8518) चोरी
24 जुलाई ग्राम बगबुढ़वा के सूने मकान का ताला तोड़कर…सोने-चांदी के जेवर
CCTV DVR BoxFashion Pro Motorcycle (CG 13 BE 3863)चोरी कर फरार,
29 जुलाई मदनपुर बस्ती के अलग-अलग घरों से 3 खाली Gas Cylinder चोरी
1अगस्त ग्राम पतरापाली से चार्जिंग पर लगा Poco Mobile चोरी
खंडहर से मिला चोरी का माल
आरोपी चोरी का सामान मदनपुर चौक के पास स्थित एक खंडहर मकान में छिपाकर रखता था।पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर गवाहों एवं वीडियोग्राफी के साथ बरामद किया
Fashion Pro Motorcycle,TVS Jupiter Scooty, Honda Activa Scooty,Poco Mobile,3 Gas Cylinder,CCTV DVR Box, कुल कीमत लगभग ₹2 लाख
हालांकि चोरी किए गए Gold एवं Silver Jewellery अभी बरामद नहीं हो सके हैं।
किन मामलों का हुआ खुलासा?
चौकी खरसिया अपराध क्रमांक 355/2026,थाना खरसिया अपराध क्रमांक 397/2026अन्य चोरी के मामलों में भी पुलिस की जांच जारी है।
पुलिस नेतृत्व जिसने दिलाई सफलता
Overall Supervision शशि मोहन सिंह Senior Superintendent of Police (SSP), Raigarh अनिल सोनी Additional Superintendent of Police (ASP) Satish भार्गव (SDOP, Kharsia)
Action Team
निरीक्षक सीताराम ध्रुव (थाना प्रभारी, खरसिया) त्रिनाथ त्रिपाठी (चौकी प्रभारी, खरसिया )प्रधान आरक्षक उदय सिंह सिदार प्रोविजन सब इंस्पेक्टर कमलेश मरावी ,प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, प्रधान आरक्षक खिरेंद्र कुमार जलतारे , आरक्षक बिशोप सिंह,प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी ,अनूप मिंज , रोहित भोय, जितेश्वर चौहान, रघुवेंद्र सिदार,योगेंद्र सिदार,सत्यनारायण सिदार
इन सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की इस कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही।
SSP शशि मोहन सिंह का Message “संपत्ति संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है। खरसिया के अलावा जूटमिल, कोतरारोड़, चक्रधरनगर, भूपदेवपुर और धरमजयगढ़ थाना क्षेत्रों में भी चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रायगढ़ पुलिस हर वारदात की तह तक पहुंचकर आरोपियों को कानून के शिकंजे में ला रही है।”
-📢 NKB National News | Digital Desk”Crime पर Zero Tolerance… Raigarh Police का लगातार Action जारी है। Property Crime करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।”

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply