रसमड़ा में राहगीरों को निशाना बनाने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, चाकू-बेसबॉल बैट और KTM बाइक जब्त
दुर्ग, 8 अगस्त 2026। सुबह-सुबह ड्यूटी पर जा रहे राहगीरों को रोककर मारपीट, झपटमारी और लूट का प्रयास करने वाले तीन आदतन आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलगांव और चौकी अंजोरा की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।रसमड़ा ओवरब्रिज और कोटनी अंडरब्रिज के पास वारदातपुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5:45 से 6:10 बजे के बीच सोना बेवरेज रसमड़ा में ड्यूटी के लिए जा रहे मुरलीधर सोनी और कुनाल कुमार को बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और झपटमारी की।
घटना रसमड़ा ओवरब्रिज और कोटनी अंडरब्रिज के आसपास हुई।पीड़ितों की शिकायत के बाद थाना पुलगांव और चौकी अंजोरा में अलग-अलग अपराध क्रमांक 698/2026 और 699/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई CCTV फुटेज से खुला अहम सुरागमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की Identification और Tracking शुरू की। जांच के दौरान इलाके के CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और विवेचना में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि राहगीरों को डराने-धमकाने और चोट पहुंचाने के लिए चाकू और बेसबॉल बैट का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद मामले में Arms Act और लूट के प्रयास से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान—चिराग साहू उर्फ सावन साहू, पिता गेंदालाल उर्फ गेंदा राम साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी राजीव नगर, वार्ड नंबर 04, थाना कोतवाली, दुर्ग।तरुण उर्फ प्रियांशु चंद्राकर, पिता स्व. सुशील चंद्राकर, उम्र 18 वर्ष, निवासी गया नगर, सहायता केंद्र के पास, थाना कोतवाली, दुर्ग।आयुष निर्मलकर उर्फ योगेंद्र, पिता महेंद्र निर्मलकर, उम्र 18 वर्ष, निवासी नयापारा नदी रोड, वार्ड नंबर 01, थाना कोतवाली, दुर्ग।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली क्षेत्र में पहले से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है
KTM बाइक, चाकू और बेसबॉल बैट जब्तआरोपियों की निशानदेही और कब्जे से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल सामान बरामद किया है। इनमें ब्लैक-ऑरेंज रंग की बिना नंबर KTM मोटरसाइकिल, एक धारदार चाकू, एक बेसबॉल बैट और 550 रुपये नकद शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक, KTM बाइक का इस्तेमाल घटना के दौरान किया गया था, जबकि चाकू और बेसबॉल बैट से पीड़ितों को डराने-धमकाने और चोट पहुंचाने का आरोप है।
48 घंटे में गिरफ्तारी, आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी
घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए Quick Action किया। थाना पुलगांव, चौकी अंजोरा और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने तीनों को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया ,गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।।
दुर्ग पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस ने कहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply