शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का कड़ा बरामद
रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत खरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती धाराओं में आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायगढ़, 29 जुलाई 2026। जिले में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक एवं उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी फैजान अहमद उर्फ फैज खान (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लोहे का कड़ा भी बरामद कर जब्त किया गया है। वहीं मामले के दो अन्य आरोपी करतार और फरीद अभी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।
शराब के लिए पैसे मांगने से शुरू हुआ विवाद, गैरेज संचालक पर किया जानलेवा हमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे ग्राम छोटे मुड़पार निवासी विनोद रायल (32 वर्ष) अपने मित्र रोहन जांगड़े को कार से मौहापाली स्थित घर छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार फैज खान, अमनप्रीत, करतार और फरीद ने उनकी कार रोक ली।आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पैसे नहीं होने की बात कहने पर सभी आरोपी गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान फैज खान ने अपने पास रखे लोहे के कड़े से विनोद रायल के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनके सिर और आंख के पास गंभीर चोट आई और काफी रक्तस्राव हुआ। घटना में रोहन जांगड़े और कुंज किशोर पटेल भी घायल हुए, जिनका बाद में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध घटना के संबंध में पुलिस चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 34/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर दबिश, घर से गिरफ्तार हुआ आरोपी चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देशन में फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी दौरान 28 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी फैजान अहमद उर्फ फैज खान अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही एएसआई मनोज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम के आधार पर मारपीट में इस्तेमाल किया गया लोहे का कड़ा भी बरामद कर जब्त कर लिया गया।
आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपी का नाम –फैजान अहमद उर्फ फैज खान पिता – मुस्ताक अहमद उम्र – 25 वर्ष निवासी – वार्ड क्रमांक 05, हनुमान चौक, पुरानी बस्ती, खरसिया
फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को गैर-जमानती धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं घटना में शामिल करतार और फरीद की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इन अधिकारियों और पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई का संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में किया गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन तथा एएसआई मनोज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
खरसिया पुलिस की टीम द्वारा लगातार की जा रही निगरानी और तलाश के चलते फरार आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply