ट्रेन में किन्नर बनकर यात्रियों से वसूली, 7 महिलाएं गिरफ्तार

राजनांदगांव: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ट्रेन में किन्नर का वेश धारण कर यात्रियों से जबरन वसूली करने वाली 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे हेल्पलाइन 139 (रेल मदद) के माध्यम से मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 22846 में कुछ लोग किन्नर बनकर यात्रियों से पैसे मांग रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद आर्य के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में RPF टीम ने संबंधित कोचों में जांच शुरू की।जांच में यह पाया गया कि कुछ महिलाएं किन्नर का वेश धारण कर यात्रियों से जबरन पैसे वसूल रही थीं और अभद्र व्यवहार कर रही थीं।

मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 7 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव लाया गया, जहां उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 एवं 137 के तहत मामला दर्ज किया गया।

रेलवे सुरक्षा बल ने साफ कहा है कि इस तरह की अवैध और अनुचित गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

साथ ही, रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, जबरन वसूली या असुविधा की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 (रेल मदद) पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!