SSP के ‘ऑपरेशन अंकुश’ से खरसिया में हड़कंप, मोबाइल से चल रहा सट्टा बेनकाब

खरसिया में ऑनलाइन सट्टा का भंडाफोड़, मोबाइल दुकानदार गिरफ्तार पुलिस की सख्त कार्रवाई

खरसिया, 1 अप्रैल। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत खरसिया चौकी पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था, जिसे पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शंकराचार्य स्कूल के पास, पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक मोबाइल दुकान के आसपास अवैध सट्टा संचालित किया जा रहा है।

एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।रेड के दौरान आरोपी मनोज सोनी (50 वर्ष), निवासी टीआईटी कॉलोनी खरसिया को मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप पर सट्टा अंकों की नोटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस द्वारा मौके पर ही मोबाइल की जांच करने पर सट्टा से संबंधित नंबर, रकम और लेन-देन के स्पष्ट सबूत पाए गए।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, हाथ से लिखी सट्टा पर्ची और 12,700 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत विधिवत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक किशोर राठौर, साविल चंद्रा और मुकेश यादव की अहम भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि इस तरह के अवैध कार्यों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!