ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर: छत्तीसगढ़ पुलिस की डिजिटल जागरूकता की फिल्म
🎬 रिलीज़ डेट: 4 अप्रैल, 8:00 PM , स्थान: विशिष्ट कम्युनिटी हॉल, जशपुर
💫 मुख्य आकर्षण:एसएसपी शशि मोहन सिंह — लेखक, निर्देशक और अभिनेता
मुख्य अतिथि: श्रीमती कौशल्या देवी साय (धर्मपत्नी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय )
फिल्म का थीम: साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अपराध
कहानी और किरदार: फिल्म की कहानी है एक स्कूल टीचर की, जो साइबर अपराध का शिकार बनता है।एसएसपी शशि मोहन सिंह खुद इस किरदार में नजर आएंगे, जो डिजिटल खतरों के बीच जीवन की जंग लड़ता है।दर्शकों को दिखाया गया है कि कैसे फर्जी मोबाइल एप, संदिग्ध लिंक, स्क्रीन शेयरिंग ऐप और ओटीपी के माध्यम से ठगी होती है।
तकनीकी और निर्माण: निर्माता: Take 3 StudiosDOP (छायांकन): अनुज कुमार स्क्रीनप्ले: तोरण राजपूत संवाद: घनश्याम मेकअप: वर्षा सोनी सहायक: सुचिता भगत फिल्म में रायपुर, दुर्ग, कोरबा और जशपुर के स्थानीय कलाकार शामिल हैं, जैसे:आरवी सिन्हा, दीपा महंत, राम प्रकाश पाण्डेय, ऋभु समर्थ सिंह, कुंदन सिंह, प्रवीण अग्रवाल, विजय सिंह राजपूत, अंकित पांडे, आकर्ष, मनीषा, वंशिका गुप्ता
फिल्म का मकसद:नागरिकों को डिजिटल दुनिया में सतर्क बनाना यह समझाना कि जागरूकता = सुरक्षा छत्तीसगढ़ पुलिस और साइबर सेल टीम की कार्रवाई और नागरिक सुरक्षा की वास्तविक झलक दिखाना
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा:”डिजिटल फ्रॉड को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कानूनी कार्रवाई कर रही है। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस फिल्म का निर्माण किया गया है। स्थानीय कलाकारों को भी प्राथमिकता दी गई है, ताकि समाज जागरूक हो और प्रतिभाओं को मंच मिले
विशेष बातें: फिल्म में साइबर अपराधियों की चालाकी, आम लोगों की गलतियां और सुरक्षा उपाय प्रभावशाली तरीके से दिखाई गई हैं।वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से डिजिटल ठगी और बचाव के उपाय प्रस्तुत किए गए हैं।स्थानीय प्रतिभाओं को मंच, और समाज को जागरूकता , दोनों का मेल
निष्कर्ष:“ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि डिजिटल जागरूकता की एक प्रेरणादायक पहल है।यह फिल्म दर्शकों को न केवल मनोरंजन करेगी बल्कि उन्हें सतर्क और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने की सीख भी देगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply