खेलों के जरिए पुलिस–युवा संवाद को नई दिशा: रायगढ़ में दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 1–2 मई को

खेलों के जरिए पुलिस–युवा संवाद को नई दिशा: रायगढ़ में दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 1–2 मई को

रायगढ़, 22 अप्रैल।सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में रायगढ़ पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में “Police–Youth Unity Sports” अभियान के तहत 1 एवं 2 मई को गौरीशंकर मंदिर रोड स्थित अग्रोहा भवन में दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में अंडर-14 (11 से 14 वर्ष) और अंडर-17 (15 से 17 वर्ष) आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करना है, साथ ही पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को और सुदृढ़ करना है।रायगढ़ पुलिस की यह पहल युवाओं को न केवल अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें गलत रास्तों से दूर रखते हुए एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करने में भी सहायक होगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं, जो समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।इच्छुक प्रतिभागी 30 अप्रैल तक दिए गए संपर्क नंबरों पर नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं।

प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जय कुमार यादव (ताइक्वांडो कोच), भाविका पाण्डेय (सीनियर ताइक्वांडो प्लेयर/कोच) एवं प्रमोद सागर (आरक्षक, एसपी कार्यालय रायगढ़) से संपर्क किया जा सकता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!