रायगढ़ के 48 गांवों तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं ,अदाणी फाउंडेशन ने बढ़ाया मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट का दायरा, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

रायगढ़ के 48 गांवों तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं ,अदाणी फाउंडेशन ने बढ़ाया मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट का दायरा, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

घर-द्वार पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा, 7 नए गांव जुड़े; 52 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा सीधा फायदा

रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए adanifoundation.org ने अपनी मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट (MHCU) परियोजना का विस्तार कर दिया है। पहले जहां यह सेवा 41 गांवों तक सीमित थी, वहीं अब 7 नए गांवों को जोड़कर इसका दायरा बढ़ाकर 48 गांवों तक कर दिया गया है।

इस विस्तार के बाद कुल 52,329 ग्रामीणों को उनके गांव और घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा ,परियोजना के तहत रैबार, सेमी-भंवर, बिरहाभांठा, कारीछापर, परसदा, कवरिहा और कौवाताल गांवों को शामिल किया गया है। इससे लगभग 1,260 परिवारों और 4,892 ग्रामीणों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को अब समय पर चिकित्सकीय परामर्श, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

चलता-फिरता स्वास्थ्य केंद्र बनेगी मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट ग्रामीणों के लिए एक “चलता-फिरता स्वास्थ्य केंद्र” साबित हो रही है। इसके माध्यम से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, निःशुल्क दवा वितरण, रक्तचाप और मधुमेह जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन सहित कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

विशेष रूप से ऐसे मरीज जो उम्र, बीमारी या शारीरिक अक्षमता के कारण स्वास्थ्य शिविर तक नहीं पहुंच सकते, उनके लिए मेडिकल टीम सूचना मिलने पर सीधे उनके घर पहुंचकर जांच, परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराएगी।एमबीबीएस डॉक्टर सहित समर्पित मेडिकल टीम तैनातपरियोजना के प्रभावी संचालन के लिए एक प्रशिक्षित मेडिकल टीम तैनात की गई है, जिसमें एक एमबीबीएस चिकित्सक, फार्मासिस्ट, चालक और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। यह टीम तय रोस्टर के अनुसार गांव-गांव पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में helpageindia.org द्वारा इस परियोजना का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक गांव में शिविर आयोजित होने से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को सूचना दी जाती है ताकि अधिकतम लोग इसका लाभ उठा सकें।

चार गांवों में हुआ फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम नई स्वास्थ्य सेवा के शुभारंभ के लिए 8 जून से 12 जून 2026 के बीच चार गांवों में विशेष फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम आयोजित किए गए।8 जून: ग्राम कारीछापर में उपसरपंच राजीव पटेल और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राजेश्वर साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।10 जून: ग्राम रैबार में सरपंच जगबंधु सिदार एवं डॉ. गजानंद पटेल मौजूद रहे।

11 जून: ग्राम बिरहाभांठा में सरपंच प्रेमलाल पटेल ने ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी 12 जून: ग्राम सेमी-भंवर में सरपंच गुलाब राम, पूर्व सरपंच नरसिंह चौहान और पंचायत सदस्य उमेश डनसेना की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इन सभी आयोजनों में अदाणी फाउंडेशन और हेल्पएज इंडिया की टीम के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए, जहां उन्हें परियोजना की कार्यप्रणाली, लाभ और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

40 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल का भी हो चुका है भूमिपूजन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह पहला कदम नहीं है। इससे पहले 2 जून 2026 को अदाणी पावर लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन द्वारा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 40 बिस्तरों वाले सर्वसुविधायुक्त अस्पताल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया था।

अस्पताल निर्माण की घोषणा के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव बताया है“स्वस्थ ग्राम – सशक्त समाज” की दिशा में बड़ा कदमग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है।

ऐसे में मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट न केवल समय पर उपचार उपलब्ध कराएगी बल्कि बीमारियों की शुरुआती पहचान, स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर जीवनशैली को भी बढ़ावा देगी।शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा अदाणी फाउंडेशन इस पहल के माध्यम से ग्रामीण विकास और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं का यह विस्तार निश्चित रूप से “स्वस्थ ग्राम – सशक्त समाज” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल साबित होगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!