अदाणी पॉवर रायगढ़ की बड़ी पहल: 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा शुरू, 28 गांवों के 23,500 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, जरूरत पड़ने पर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मिलेगी मदद
रायगढ़, 20 जून 2026। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन ने 24×7 एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की है। ग्राम छोटे भंडार से शुरू की गई यह सेवा आसपास के गांवों के लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अदाणी फाउंडेशन की इस पहल से क्षेत्र के 28 गांवों के 23,500 से अधिक ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेगा। सेवा का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य आपातकाल के दौरान मरीजों को बिना देरी अस्पताल तक पहुंचाना और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोग तुरंत एम्बुलेंस सेवा प्राप्त कर सकेंगे।
जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत, ग्रामीणों के लिए बताया उपयोगी कदम
एम्बुलेंस सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 10 गांवों के सरपंच, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान ग्राम छोटे भंडार के सरपंच अशोक सिदार, रणभाटा के सरपंच जगनाथ प्रधान, अक्षय प्रधान, पंचानन गुप्ता, धरम सिंह पटेल, बृन्द पटेल, नरेश अग्रवाल, हँसु अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल तथा जनपद सदस्य विजय सिदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध होना लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। विशेष रूप से गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना पीड़ितों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
पहले से संचालित हैं मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट्स
अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ का मानना है कि ग्रामीण विकास में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सबसे महत्वपूर्ण आधारों में से एक है। इसी सोच के तहत अदाणी फाउंडेशन लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहा है।
वर्तमान में फाउंडेशन की दो मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट्स (MHCU) क्षेत्र के 41 कोर, परिधीय और रेलवे गांवों में संचालित की जा रही हैं। इन यूनिट्स के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयों का वितरण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का लाभ दिया जा रहा है। फाउंडेशन के अनुसार अब तक 45 हजार से अधिक ग्रामीण इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।
ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा नया संबल
24 घंटे संचालित होने वाली यह एम्बुलेंस सेवा न केवल आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अदाणी फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण समुदाय के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का एक मजबूत आधार बनने की उम्मीद जगा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply