पुसौर के ग्राम सुर्री (बोईरडीपा) में नव-निर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण, विधायक उमेश पटेल ने दी शुभकामनाएं
विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल

रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल ने पुसौर विकासखंड के ग्राम सुर्री (बोईरडीपा) में नव-निर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों से मुलाकात कर नए स्कूल भवन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीणों और शिक्षकों से की आत्मीय चर्चा लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश पटेल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा और मजबूत आधारभूत सुविधाएं किसी भी समाज के विकास की नींव होती हैं। नया विद्यालय भवन बच्चों को सुरक्षित, सुविधायुक्त और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे उनके शैक्षणिक विकास को नई गति मिलेगी।

शिक्षा के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी विधायक उमेश पटेल ने कहा कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं ग्रामीणों और अभिभावकों ने नए विद्यालय भवन के लोकार्पण पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply