265 से अधिक कर्मचारियों की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग, स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में लगा मेगा फ्री मेडिकल कैंप
ESIC और कंपनी के संयुक्त प्रयास से आयोजित शिविर में कर्मचारियों को मिला स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और निःशुल्क दवाइयों का लाभ

टेमटेमा, 20 जून 2026। कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड ने शनिवार को अपने परिसर में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के सहयोग से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में 265 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।कंपनी द्वारा आयोजित इस विशेष पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, समय पर स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

ESIC की विशेषज्ञ टीम ने दी सेवाएं
शिविर में ESIC की चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान डॉ. चोगेंद्र सिंह (IMO), डॉ. विनोद दर्शन (IMO), श्री श्रीनाथ पुरी गोसाई (S/N), श्री नरेंद्र कुमार पाटले तथा श्री राकेश कुमार पैंकरा उपस्थित रहे और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
इसके साथ ही स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड के ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर (OHC) की स्वास्थ्य टीम भी पूरे शिविर के दौरान मौजूद रही और चिकित्सा व्यवस्था के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।ब्लड प्रेशर से लेकर सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण तक हुई जांचशिविर में कर्मचारियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप जांच और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का प्राथमिक मूल्यांकन किया गया।

डॉक्टरों ने कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और कार्यस्थल पर स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को लेकर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कर्मचारी ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत ,विकास अग्रवाल
इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास अग्रवाल ने कहा कि किसी भी संस्थान की वास्तविक शक्ति उसके कर्मचारी होते हैं और कर्मचारियों का बेहतर स्वास्थ्य ही संस्थागत विकास तथा उत्पादकता की मजबूत नींव है।उन्होंने कहा कि स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कंपनी भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य संवर्धन, जागरूकता और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करती रहेगी ताकि कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

कर्मचारियों ने की पहल की सराहना
कंपनी प्रबंधन, ESIC की चिकित्सा टीम और OHC स्टाफ के संयुक्त प्रयासों से आयोजित यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर सफल रहा। कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करते हैं बल्कि समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान और उपचार में भी मददगार साबित होते हैं।

स्वास्थ्य जागरूकता, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और कर्मचारियों के कल्याण को समर्पित यह पहल स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड की कर्मचारी हितैषी सोच का एक और उदाहरण बनकर सामने आई है।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply