“खरसिया वार्ड 10 की सोसायटी पर अफवाहों का साया, हकीकत में व्यवस्था से जनता खुश”

खरसिया के वार्ड क्रमांक 10 की सहकारी सोसायटी पर उठे सवालों के बीच वार्डवासियों का बड़ा बयान सामने आया है,खरसिया नगर के वार्ड नंबर 10 में वर्षों से संचालित एक सहकारी सोसायटी को लेकर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में नकारात्मक बातें फैलाने की कोशिश की गई, जिस पर अब स्थानीय लोगों ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

वार्डवासियों के अनुसार यह सोसायटी लंबे समय से सुचारु रूप से कार्य कर रही है और यहां राशन वितरण पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत किया जाता है। लोगों का कहना है कि वार्ड 6 से लेकर वार्ड 10 तक के हितग्राहियों को नियमित रूप से उचित मात्रा में सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।इतना ही नहीं, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती ,बिहार और अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोग भी यहां से संतुष्ट होकर ही लौटते हैं। किसी भी प्रकार की शिकायत या असंतोष की स्थिति नहीं रही है।

वार्डवासियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सोसायटी के संचालक सन्यासी मेहर के कार्यप्रणाली से सभी लोग संतुष्ट हैं और उन्होंने हमेशा नियमों के अनुसार ही व्यवस्था चलाई है। साथ ही कई बार संबंधित अधिकारियों द्वारा भी निरीक्षण किया गया है, जिसमें सभी व्यवस्था सही पाई गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, जबकि हकीकत यह है कि सोसायटी की सेवाओं से आमजन पूरी तरह संतुष्ट हैं।

👉 कुल मिलाकर, वार्डवासियों का एक स्वर में कहना है कि सोसायटी की व्यवस्था ठीक, पारदर्शी और जनहित में कार्यरत है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!