थाने में पैसे पहुंचाओ, नहीं तो रेप केस में अंदर हो जाओगे घरघोड़ा में ‘सेटिंगबाज’ का खेल खत्म, ऑडियो रिकॉर्डिंग बनी सबसे बड़ा सबूत
घरघोड़ा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के नाम पर होने वाली अवैध वसूली के खेल को उजागर कर दिया। दुष्कर्म केस में जेल भेजने का डर दिखाकर युवक और उसके परिवार से 40 हजार रुपये ऐंठने की कोशिश करने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी बना मोबाइल फोन का ऑडियो क्लिप, जिसमें आरोपी कथित तौर पर पैसों की मांग करता सुनाई दिया। शिकायत मिलते ही रायगढ़ पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई। मामले की जांच थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में हुई।
प्यार, विवाद और फिर “जेल भेजने” की धमकी पुलिस के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 10 निवासी साहिल यादव का धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवती 7 मई को थाना घरघोड़ा पहुंची। साहिल यादव भी आरोपी श्याम भोजवानी के साथ थाने गया था।थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और बाद में आपसी समझौता हो गया।
युवती ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई और मामला वहीं खत्म हो गया। लेकिन यहीं से शुरू हुआ डर और वसूली का खेल 50 हजार दो नहीं तो रेप केस में जेल
शिकायत के अनुसार, उसी शाम आरोपी श्याम भोजवानी साहिल यादव के घर पहुंचा। उसने परिवार को डराते हुए कहा कि थाना में 50 हजार रुपये देने होंगे, नहीं तो बलात्कार के मामले में जेल जाना पड़ेगा।परिवार ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने खुद को सेटिंग कराने वाला बताकर 40 हजार रुपये में मामला निपटाने की बात कही।
इसके बाद आरोपी लगातार फोन कर युवक और उसकी मां पर रकम देने का दबाव बनाता रहा।शिकायतकर्ता ने पुलिस को साफ बताया कि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी ने उससे पैसे नहीं मांगे थे।
पूरा खेल आरोपी श्याम भोजवानी खुद चला रहा था।ऑडियो क्लिप ने खोली पोलमामले की गंभीरता को देखते हुए थाना घरघोड़ा पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान युवक ने आरोपी के मोबाइल कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी।ऑडियो क्लिप में आरोपी द्वारा पैसों की मांग और जेल भेजने की धमकी देने की बातें सामने आईं।
पुलिस ने इसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मानते हुए पेन ड्राइव में सुरक्षित जब्त किया जैसे ही पर्याप्त सबूत मिले, पुलिस ने आरोपी श्याम भोजवानी (56 वर्ष), निवासी साईराम कॉलोनी घरघोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 158/2026 के तहत धारा 308(2), 308(6) और 62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसएसपी का सख्त संदेशमामले को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा कि पुलिस, कानून या किसी भी आपराधिक मामले का डर दिखाकर पैसे मांगना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में लोग डरें नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें। कानून का नाम लेकर अवैध वसूली करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply