रायगढ़, 20 मई 2026
रायगढ़ जिले में सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को नई ताकत देते हुए छत्तीसगढ़ डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेनरेशन के तहत मिले 16 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) आज औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किए गए।

पुराना पुलिस लाइन रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर इन आधुनिक वाहनों को रवाना किया।कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लगातार तकनीक आधारित सुशासन और त्वरित सहायता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। नई डॉयल-112 व्यवस्था से अब किसी भी आपात स्थिति में रायगढ़वासियों को पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और प्रभावी सहायता मिल सकेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, एडिशनल एसपी अनिल सोनी, सभापति डिग्रीलाल साहू, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
रायगढ़ को मिली हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉयल-112 योजना पहले राज्य के 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे फेज-2 नेक्स्ट जेनरेशन के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों तक विस्तारित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण 18 मई 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया था।उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 400 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल तैनात किए गए हैं, जिनमें से रायगढ़ जिले को 16 आधुनिक वाहन मिले हैं। इन वाहनों में PTZ कैमरा, डैश कैमरा, GPS सिस्टम, मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) और स्मार्ट मोबाइल डिवाइस जैसी अत्याधुनिक तकनीक लगाई गई है, जिससे घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई और बेहतर निगरानी संभव हो सकेगी।

अब सिर्फ पुलिस नहीं… एक नंबर पर कई सेवा
एंनई डॉयल-112 सेवा को पहले से अधिक व्यापक बनाया गया है। अब इस एकीकृत आपातकालीन सेवा से पुलिस सहायता के साथ-साथ मेडिकल सेवा, फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन और नेशनल हाईवे सहायता सेवाओं को भी जोड़ा गया है। यानी अब किसी भी संकट की स्थिति में नागरिकों को एक ही नंबर “112” पर सभी जरूरी सहायता उपलब्ध हो सकेगी। पूरे सिस्टम की मॉनिटरिंग और संचालन के लिए रायपुर में अत्याधुनिक C4 कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, जहां से प्रदेशभर की आपातकालीन गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
तकनीक आधारित पुलिसिंग से बढ़ेगा भरोसा
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस आधुनिक तकनीक के जरिए आमजन की सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नई डॉयल-112 व्यवस्था से पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता पहले से अधिक तेज, प्रभावी और भरोसेमंद होगी, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने अत्याधुनिक डॉयल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, आईआर अमित सिंह, रेडियो सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र श्याम, डॉयल-112 स्टाफ एवं ईआरवी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply