13.5 साल की उम्र में 10,143 रन: आरव राज ने रचा छत्तीसगढ़ क्रिकेट का नया इतिहास
रायपुर। जिस उम्र में अधिकांश बच्चे मोबाइल गेम और सोशल मीडिया की दुनिया में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में रायपुर के युवा क्रिकेटर आरव राज ने क्रिकेट मैदान पर ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। महज 13.5 साल की उम्र में आरव ने लेदर बॉल क्रिकेट में 10,143 रन पूरे कर इतिहास रच दिया है।
आरव राज छत्तीसगढ़ के सबसे कम उम्र के ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने 10 हजार रन का आंकड़ा पार किया है। वर्ष 2017 से 2026 के बीच उन्होंने 352 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान उनके बल्ले से 24 शतक और 52 अर्धशतक निकले हैं, जो उनकी निरंतरता और प्रतिभा को दर्शाते हैं।
क्रिकेट के प्रति आरव का जुनून बचपन से ही दिखाई देने लगा था। उन्होंने 24 दिसंबर 2017 को महज 5 वर्ष की उम्र में अपना पहला मैच खेला था। इसके बाद से लगातार अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के दम पर उन्होंने अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
साल 2026 आरव के लिए बेहद खास रहा है। वे इस वर्ष रायपुर के टॉप रन स्कोरर भी बने हैं। 41 पारियों में उन्होंने 1955 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 65.17 और स्ट्राइक रेट 102.2 रहा, जो उनकी आक्रामक और प्रभावी बल्लेबाजी का प्रमाण है।
आरव राज की प्रमुख उपलब्धियां
- उम्र : 13.5 वर्ष
- बल्लेबाजी शैली : राइट हैंड बैट्समैन
- फॉर्मेट : लेदर बॉल क्रिकेट
- पहला मैच : 24 दिसंबर 2017
- कुल रन : 10,143
- कुल पारियां : 352
- शतक : 24
- अर्धशतक : 52
- क्रिकेट करियर : 2017 से लगातार सक्रिय
अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आरव राज कहते हैं, “कीर्तिमान स्थापित करने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती। यदि आपके भीतर कुछ बड़ा करने का जुनून और इच्छाशक्ति हो तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”
कम उम्र में बनाए गए इस रिकॉर्ड के बाद क्रिकेट जगत की निगाहें अब आरव राज के आगामी प्रदर्शन पर टिकी हैं। जिस रफ्तार से वे आगे बढ़ रहे हैं, उससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में वे छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के क्रिकेट मंच पर भी अपनी अलग पहचान बनाएंगे।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply