सामुदायिक पुलिसिंग/सिविक एक्शन के तहत धमतरी पुलिस,थाना दुगली द्वारा ग्राम जबर्रा में आयोजित किया गया एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता


*सामुदायिक पुलिसिंग/सिविक एक्शन के तहत धमतरी पुलिस,थाना दुगली द्वारा ग्राम जबर्रा में आयोजित किया गया एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता*

*दुगली थाना क्षेत्र के अलग -अलग ग्रामों के कुल 06 टीमों ने क्रिकेट प्रतियोगिता में लिया हिस्सा,सभी 06 टीमों को दिया गया 1-1 बेट बाल*  

*फाईनल मैच खुदुरपानी एवं जबर्रा के मध्य हुआ, जिसमें खुदुरपानी कि टीम रही विजेता एवं उप विजेता रही जबर्रा की टीम*

पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार पाण्डे के नेतृत्व में (सिविक एक्शन)सामुदायिक पुलिसिंग के तहत धमतरी पुलिस,थाना दुगली द्वारा ग्राम जबर्रा में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।
जिसमें थाना क्षेत्र के अलग अलग ग्रामों के ग्राम जबर्रा,ग्राम चारगांव, ग्राम भैंसमुडा,ग्राम खरखा, ग्राम  खुदुरपानी, ग्राम मटियाबहरा के कुल 06 टीमों ने क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

जिसमें  कि फायनल मैच ग्राम खुदुरपानी एवं ग्राम जबर्रा के टीमों मध्य खेला गया।
जिसमें ग्राम खुदुरपानी की टीम प्रथम रही और खुदुरपानी की टीम को 2100/- रुपये एवं द्वितीय पुरूस्कार ग्राम जबर्रा की टीम को द्वितीय ईनाम 1100/- रुपये,शिल्ड ट्राफी एवं सभी खिलाड़ियो को वितरण किया गया।
सभी थाना प्रभारियों को अपने बेसिक पुलिसिंग के साथ साथ सामुदायिक पुलिसिंग किये जाने के भी निर्देश दिये गए हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!