Shri Shankaracharya Public School Kharsia में भव्य Investiture Ceremony 2026, Student Council ने ली Oath

Shri Shankaracharya Public School Kharsia में भव्य Investiture Ceremony 2026, Student Council ने ली Oath

Leadership, Discipline और Responsibility का संदेश लेकर आगे बढ़े नव नियुक्त Student लीडर्स

खरसियाShri Shankaracharya Public School, Kharsia में Investiture Ceremony 2026 का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में भव्य रूप से किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर Leadership, Discipline, Responsibility, Honesty और Teamwork जैसे गुणों को विकसित करना रहा।

इस अवसर पर नव नियुक्त Student Council Members ने अपने पद और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के Chief Guest Girdhar Gupta ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भेजी और उन्हें जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। वहीं विद्यालय के President Manoj Agrawal, Treasurer Sunil Agrawal , Secretary Sanjay Agrawal और Vice President Vinay Agrawal सहित Trust के सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों के लिए अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं भेजीं।

खरसिया पुलिस TI Sitaram Dhruw,Trinath Tripathi ने दिलाई शपथ

समारोह का मुख्य आकर्षण Students Council का Oath Taking Ceremony रहा, जिसमें थाना प्रभारियों ने नव नियुक्त सभी Student Council Members को ने शपथ दिलाई,शपथ के दौरान विद्यार्थियों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने, विद्यालय के अनुशासन का पालन करने और अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।

यह अवसर विद्यार्थियों के लिए केवल designation हासिल करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्हें leadership के साथ responsibility निभाने का वास्तविक अनुभव भी मिला।

इस अवसर पर TI Sitaram Dhruw, TI Trinath Tripathi SI Amarnath Shukla एवं पूरी Police Team की ओर से भी विद्यार्थियों को विशेष शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया गया।

Students के लिए रहा Valuable Learning Experience

Investiture Ceremony के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि एक अच्छा leader केवल आगे रहने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि ऐसा व्यक्ति होता है जो अपनी जिम्मेदारियों को समझे, दूसरों का सम्मान करे और टीम को साथ लेकर आगे बढ़े,कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को Confidence, Communication, Leadership और Teamwork Skills को बेहतर बनाने का अवसर दिया। साथ ही उन्हें अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Head Boy और Head Girl ने रखे अपने विचार

समारोह में विद्यालय के Head Boy Gaurav Navrang और Head Girl Diksha Rathore ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने Student Council में मिली नई जिम्मेदारी को लेकर अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।विद्यार्थियों के संबोधन में confidence और leadership spirit साफ दिखाई दी, जिसने समारोह को और खास बना दिया।

Principal और Vice Principal ने किया मार्गदर्शन

विद्यालय के सम्मानित Principal Suraj Kumar Chaturvedi ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें leadership को एक जिम्मेदारी के रूप में समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कार्यों में Discipline, Honesty और Dedication बनाए रखने का संदेश दिया वहीं Vice Principal Arvind Kumar Kaiwartya ने भी पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उन्होंने Vote of Thanks प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Teachers और Volunteer Students का रहा महत्वपूर्ण योगदान

कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में विद्यालय के सभी Teachers और Volunteer Students की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से पूरा आयोजन शानदार और यादगार बना।

विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।नई जिम्मेदारी, नई उम्मीद और Leadership का नया सफरInvestiture Ceremony 2026 ने विद्यार्थियों को यह समझाने का अवसर दिया कि किसी पद पर नियुक्त होना केवल सम्मान की बात नहीं, बल्कि उससे जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में Leadership Quality, Communication Skills, Self-Confidence, Discipline और Team Spirit को मजबूत करने का प्रयास किया गया।समारोह के अंत में Shri Shankaracharya Public School, Kharsia परिवार की ओर से Student Council में Designated किए गए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि ये नव नियुक्त Student Leaders अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाते हुए विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Congratulations to All the Newly Designated Student Council मेंबर्स नई जिम्मेदारी, नई ऊर्जा और नए नेतृत्व के इस सफर के लिए सभी विद्यार्थियों को ढेरों शुभकामनाएं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!