खरसिया थाना पुलिस का Cyber Awareness अभियान: ग्रामीण बैंक चपले और वेदांता कुनकुनी में दी साइबर सुरक्षा की जानकारी
खरसिया। बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए खरसिया थाना पुलिस द्वारा लगातार Cyber Awareness Campaign चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पुलिस टीम ने ग्रामीण बैंक चपले और वेदांता कंपनी कुनकुनी पहुंचकर कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए , ग्रामीण बैंक चपले में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में करीब 30 से 35 लोग मौजूद रहे। वहीं वेदांता कंपनी में भी कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, जहां लगभग 40 से 50 लोगों की मौजूदगी रही।

Think Before You Click — Stay Alert, Stay Safe
कार्यक्रम के दौरान सब इंस्पेक्टर अमरनाथ शुक्ला ने साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठग कभी बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, बिजली विभाग, KYC अधिकारी तो कभी रिश्तेदार बनकर लोगों को फोन करते हैं और अपनी बातों में फंसाकर बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
उन्होंने लोगों को विशेष रूप से समझाया कि OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN, बैंक पासवर्ड और अन्य निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी KYC मैसेज और ऑनलाइन ऑफर से भी सावधान रहने की जरूरत है।

Cyber Safety Tips
OTP किसी के साथ शेयर न करें
UPI PIN केवल पैसे भेजते समय डालें, पैसे प्राप्त करने के लिए PIN की जरूरत नहीं होती
Unknown Links पर क्लिक न करें
अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई App Download न करें
सोशल मीडिया पर निजी जानकारी शेयर करने से बचें
फर्जी Loan, Investment और Lottery के झांसे में न आएं
किसी भी तरह की Cyber Fraud होने पर तुरंत बैंक को सूचना दें और 1930 पर शिकायत करें।
कार्यक्रम मे आरक्षक बिशोप सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे पुलिस ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करें।
यह जागरूकता अभियान एसएसपी शशिमोहन सिंह एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के निर्देशन में, एसडीओपी सतीश भार्गव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
SPECIAL MESSAGE
“Cyber Safety is Everyone’s Responsibility.”
डिजिटल युग में सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन गतिविधि पर तुरंत भरोसा न करें और आवश्यकता पड़ने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 की मदद लें।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply