ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी सफलता: युवक से लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद
उर्दना तिराहा के पास युवक से 7 हजार रुपए और मोबाइल लूटने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थेरायगढ़, 17 जून 2026। जिले में फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
कोतवाली पुलिस ने मार्च माह में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों सहित लूटा गया मोबाइल खरीदकर उपयोग करने वाले तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पोको मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुमित सिकदार ने 17 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 मार्च की रात करीब 11:30 बजे उर्दना तिराहा के पास तीन युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर मारपीट की और जेब में रखे 7 हजार रुपए नकद तथा पोको कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।
तकनीकी जांच से खुला मामलाघटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान तकनीकी जांच में लूटा गया मोबाइल उपयोग में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मोबाइल इस्तेमाल कर रहे आदित्य चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह मोबाइल आशु बरेठ से मात्र 800 रुपए में खरीदा था।इसके बाद पुलिस ने धांगरडीपा में दबिश देकर आशु बरेठ को हिरासत में लिया।
पूछताछ में उसने अपने साथी श्याम बरेठ और आशीष महंत के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सुनसान स्थान पर युवक को रोककर पहले पैसों की मांग की और विरोध करने पर मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूट लिया था।
बाइक और मोबाइल बरामद आशु बरेठ की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं सह आरोपी श्याम बरेठ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले का एक अन्य आरोपी आशीष महंत पहले से ही एक अन्य लूट प्रकरण में जेल में निरुद्ध है।
पुलिस ने यह भी पाया कि आदित्य चौधरी को मोबाइल चोरी या लूट की संपत्ति होने की जानकारी थी, बावजूद इसके उसने बेहद कम कीमत पर उसे खरीदकर इस्तेमाल किया। इस आधार पर उसके खिलाफ संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं।न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपीपर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आशु बरेठ, श्याम बरेठ और आदित्य चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका पूरे मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, आरक्षक कमलेश यादव और सत्यवान लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी का सख्त संदेशवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है। लूट, चोरी और राहजनी जैसे अपराधों से जुड़ी संपत्ति खरीदने, छिपाने या उपयोग करने वालों के खिलाफ भी समान रूप से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply