चार राज्यों की पुलिस एक मंच पर, बॉर्डर अपराध रोकने बना साझा एक्शन प्लान
अवैध रेत खनन, मवेशी तस्करी, नशे के कारोबार और साइबर अपराध पर होगी संयुक्त कार्रवाई, अधिकारियों ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप

बलरामपुर-रामानुजगंज। सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बुधवार को वाड्रफनगर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया और सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते अपराधों पर संयुक्त रणनीति तैयार की।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर Vaibhav Banker के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसडीएम वाड्रफनगर नीरनिधि नंदेहा और एसडीओपी राम अवतार ध्रुव ने की। बैठक में चारों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन, मवेशी तस्करी, गांजा, शराब व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, चेक पोस्टों पर नियमित जांच, नाकाबंदी, बॉर्डर क्षेत्रों के अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड का आदान-प्रदान तथा साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने निर्णय लिया कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल साझा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न राज्यों में दर्ज मामलों की विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं पर भी विचार-विमर्श हुआ तथा समन्वय बढ़ाने पर सहमति बनी।

बैठक में साइबर अपराध के नए तरीकों पर भी चर्चा करते हुए लोगों को जागरूक करने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की रणनीति बनाई गई।
बेहतर समन्वय के लिए चारों राज्यों के सीमा क्षेत्रों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों का एक साझा व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसके माध्यम से अपराध संबंधी सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और कार्रवाई की गति दोनों में सुधार होगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply