राजनांदगांव में संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश, सूने मकान में ₹1.95 लाख की चोरी का खुलासा; 2 आरोपी और 1 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोने-चांदी के जेवर, नकदी और हथियार बरामद; विरोध होने पर हत्या तक की थी तैयारी
राजनांदगांव जिले की डोंगरगांव थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, नकदी और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरोह सुनसान और बंद मकानों की रेकी कर योजनाबद्ध तरीके से चोरी करता था।पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में डोंगरगांव थाना पुलिस ने मामले का खुलासा किया।परिवार घूमने गया, लौटने पर टूटा मिला तालाग्राम राजाखुज्जी निवासी रूपेंद्र कुमार साहू अपने परिवार के साथ 6 जून को विशाखापट्टनम घूमने गए थे। 9 जून को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का मुख्य ताला और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। जांच करने पर करीब 1.95 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब मिले। शिकायत पर डोंगरगांव थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
डॉग स्क्वॉड, साइबर सेल और मुखबिर की मदद से पहुंची पुलिस मामला दर्ज होते ही पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। जांच के दौरान बोधीटोला देवार बस्ती के एक युवक के अचानक अधिक खर्च करने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।पहले बनाई योजना, फिर चुना सूना मकान30 जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जगेशर मरकाम (40 वर्ष), दीप सिंह मरकाम उर्फ मुसुवा (20 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत बालक को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जगेशर ने बैठक बुलाकर “बड़ा हाथ” मारने की योजना बनाई थी। इसके बाद तीनों ने राजाखुज्जी रोड स्थित एक बंद मकान की रेकी की और गैती से ताला तोड़कर घर में घुस गए। अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और नकदी चोरी कर ली
विरोध होता तो चाकू से हमला करने की थी तैयारी पुलिस के अनुसार, विधि से संघर्षरत बालक चोरी के दौरान धारदार चाकू लेकर घर में घुसा था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यदि कोई घर पहुंच जाता तो उस पर चाकू से हमला करने की भी तैयारी थी।
लाखों का सामान और नकदी बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो सोने के मंगलसूत्र, तीन चांदी के सिक्के, चांदी की गणेश व लक्ष्मी प्रतिमा, पांच जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल और 18 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पहले भी कर चुके हैं चोरी, संगठित अपराध की धाराएं जोड़ी गईं पुलिस जांच में सामने आया कि विधि से संघर्षरत बालक पहले भी दो मामलों में शामिल रह चुका है। गिरोह द्वारा योजनाबद्ध तरीके से चोरी करने और आपराधिक षड्यंत्र रचने के कारण आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संगठित अपराध संबंधी धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
खाकी आई योजना से होगी सूने मकानों की निगरानी डोंगरगांव थाना क्षेत्र में लगातार सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने ‘खाकी आई’ योजना शुरू की है। इसके तहत बंद और सूने मकानों की निगरानी कर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक देवकुमार रावटे, प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख, आरक्षक हेमंत सूर्यवंशी, साइबर सेल के उप निरीक्षक नरेश बंजारे तथा आरक्षक परिवेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply