कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10–12 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, विशेष टीम ने 5 आरोपियों को दबोचा

10–12 करोड़ की मल्टीपल बैंक लोन ठगी का खुलासा: 43 शिक्षकों को बनाया शिकार, 5 आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव | फरसगांव और केशकाल पुलिस ने मल्टीपल बैंक लोन दिलाने के नाम पर शिक्षकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों को अंबिकापुर, जशपुर और सारंगढ़ से गिरफ्तार किया गया। मामले में अब तक 43 शिक्षकों से करीब 10–12 करोड़ रुपये की ठगी सामने आई है।

लोन दिलाने के नाम पर रची गई ठगी की साजिश पुलिस जांच के अनुसार आरोपी शिक्षकों को एक साथ कई बैंकों से पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देते थे। लोन राशि का 40 प्रतिशत पीड़ितों को देकर शेष 60 प्रतिशत अपने और सहयोगियों के खातों में ट्रांसफर करा लेते थे। आरोपियों ने एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीएफसी समेत कई बैंकों से लोन स्वीकृत कराए। कई मामलों में फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेजों का भी इस्तेमाल किया गया।

चार अलग-अलग मामलों में दर्ज हुई एफआईआर फरसगांव और केशकाल थानों में कुल चार अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। शिकायतों के अनुसार पीड़ित शिक्षकों से अलग-अलग मामलों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई

तीन महीने की जांच के बाद मिली सफलता पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में एसडीओपी अभिनव उपाध्याय और अरुण नेताम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई

लगभग तीन महीने तक बैंक खातों, दस्तावेजों और मोबाइल लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण करने के बाद आरोपियों तक पहुंचा गया।

मोबाइल, बैंक दस्तावेज और कंप्यूटर जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, डायरी, रजिस्टर, लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर जब्त किए हैं। मामले में बैंक कर्मचारियों और लोन एजेंटों की भूमिका की भी जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में शिवशंकर दास, दिलीप कुमार सोनी, विरेन्द्र तिर्की, श्यामसुन्दर जांगड़े और अंशुमान सिंह शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच अभी जारी है।

🌟कार्रवाई में इन अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका🌟

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय और एसडीओपी केशकाल अरुण नेताम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने किया।

फरसगांव थाना टीम: थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास, उप निरीक्षक शशिभूषण पटले, नवल कोडोपी, पीएसआई संदीप सिंह, प्रीतिबाला मण्डावी, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र ठाकुर, फुलनाथ मरकाम तथा आरक्षक अजरंग बघेल, सदेश सोरी, रतिराम मण्डावी और महिला आरक्षक लक्ष्मी मरकाम।

केशकाल थाना टीम: थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल, उप निरीक्षक गुलाब टण्डन, कवल शोरी, पीएसआई धर्मेन्द्र कुमार, राखी यादव, सहायक उप निरीक्षक अनिता मेश्राम, प्रधान आरक्षक राकेश जुर्री, ईश्वर नेताम तथा आरक्षक संजय बिसेन, सदा नेताम, जितेन्द्र नेहला, अजय सलाम और नीलेश ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!