एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पचपेड़ी पुलिस का जन-जागरूकता महाअभियान, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट और यातायात नियमों पर छात्रों को किया जागरूक

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पचपेड़ी पुलिस का जन-जागरूकता महाअभियान, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट और यातायात नियमों पर छात्रों को किया जागरूक

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा जन-जागरूकता एवं जन-चेतना महाअभियान के तहत गुरुवार 9 जुलाई 2026 को ग्राम जोंधरा एवं ग्राम लोहारसी के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर एवं थाना पचपेड़ी के पुलिस स्टाफ ने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और ठग मोबाइल, फर्जी लिंक, ओटीपी, फर्जी बैंक कॉल, ऑनलाइन बुकिंग तथा विभिन्न मोबाइल ऐप के माध्यम से लोगों की मेहनत की कमाई कुछ ही पलों में ठग लेते हैं।

विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी, बैंक विवरण या आधार संबंधी जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने तथा निकटतम पुलिस थाने को सूचना देने की सलाह दी गई।पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म जैसे मामलों में कानून बेहद सख्त है।

यदि किसी भी बच्चे या बच्ची के साथ ऐसी घटना होती है तो बिना किसी डर के तत्काल पुलिस में शिकायत करें। पुलिस पीड़ित की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखती है तथा नए कानूनों के तहत दोषियों के लिए कठोर सजा का प्रावधान है।

साथ ही विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।यातायात जागरूकता के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन नहीं चलाने, तेज रफ्तार से बचने, दोपहिया वाहन पर ओवरलोडिंग नहीं करने तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही वाहन चलाने की समझाइश दी गई।

बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील भी की गई।ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय ठगों और संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहने के लिए भी पुलिस ने जागरूक किया। बताया गया कि कई लोग सोना-चांदी चमकाने, फेरी लगाने या अन्य बहाने से गांवों की रेकी कर चोरी, ठगी और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई कार्यक्रम में टोनही प्रताड़ना प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि जादू-टोना जैसी अंधविश्वासपूर्ण बातों पर विश्वास न करें और अपने परिवार व समाज के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि किसी भी व्यक्ति के साथ अंधविश्वास के नाम पर प्रताड़ना या अपराध न हो।

पुलिस ने विद्यार्थियों से कहा कि वे यहां मिली जानकारी अपने माता-पिता, परिजनों और ग्रामीणों तक भी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों और कानूनों के प्रति जागरूक हो सकें।

थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार यह जन-जागरूकता महाअभियान लगातार चलाया जा रहा है। आगामी दिनों में भी गांव-गांव जाकर महिलाओं, पुरुषों और विद्यार्थियों के बीच जनसभा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अपराधों से बचाव और कानूनों की जानकारी दी जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!