डबल स्ट्राइक, एक के बाद एक दो रेड, खरसिया पुलिस ने शराब तस्करों की तोड़ी कमर

मालधक्का रेक प्वाइंट पर खरसिया पुलिस की लगातार दो बड़ी कार्रवाई, 26 लीटर महुआ शराब जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

खरसियावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मालधक्का रेक प्वाइंट के पास लगातार दो छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 26 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई में एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अजय साहू (43 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-12 खरसिया को पकड़ा। उसके कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,400 रुपये बताई गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद उसी क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रामजाने साहू (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-12 खरसिया को 14 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2,800 रुपये है।

आरोपी के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रवीण बांधव, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, ममता मिंज, आरक्षक साविल चंद्रा, अशोक कंवर तथा महिला आरक्षक प्रियंका मिंज एवं एमरेसिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!