जगन्नाथ रथ यात्रा पर हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन का वृहद वृक्षारोपण, 501 यूनिट रक्तदान महाकुंभ का ऐलान
रायपुर। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने श्री सुदर्शन संस्थान, शंकराचार्य आश्रम में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। संस्था की पर्यावरण संरक्षण मुहिम “साँसें हो रही कम, आओ वृक्ष लगाएँ हम” के तहत आयोजित कार्यक्रम में लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी श्री सुदर्शन संस्थान द्वारा निभाई जाएगी।
यह वृक्षारोपण अभियान छत्तीसगढ़ के “ट्री मैन” सुनील रामदास अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की वूमेन विंग प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती बबीता अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता पाण्डेय, प्रमोद अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, पुष्पा लोहाटी, संजय अग्रवाल और डिंपल झाझरिया सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बबीता अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम 10 पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। वहीं सुनीता पाण्डेय ने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन हर वर्ष पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाता है।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि आगामी दिनों में राजधानी रायपुर के मेकाहारा शासकीय अस्पताल में 501 यूनिट रक्तदान के लक्ष्य के साथ रक्तदान महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह रक्त दूर-दराज़ से आने वाले जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में रक्त की कमी को देखते हुए संस्था लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है।
संस्था के संरक्षक रमेश अग्रवाल एवं मनोज गोयल ने बताया कि इस वर्ष रक्तदान महाकुंभ का लक्ष्य 501 यूनिट रक्त संग्रह का रखा गया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण अग्रवाल ने कहा कि संस्था का विस्तार प्रदेश के विभिन्न शहरों में किया जा रहा है और रक्तदान महाकुंभ के अवसर पर नई टीमों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा ने बताया कि इस वर्ष समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को ‘रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने बताया कि संस्था पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में वर्षभर सक्रिय रहकर जनहित के कार्य करती है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply