वार्ड क्रमांक 24 से युवानेता प्रेम साहू ने पार्षद के लिए की दावेदारी  प्रेम साहू की समाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में अग्रणी भूमिका

रायगढ़। प्रदेश में त्रि स्तरीय चुनाव एवं नगर चुनाव की बिगुल बजने ही वाला है, वही ठंड में राजनीति गर्मी बढऩे लगी है। हम बात करें तो रायगढ़ नगर निगम में विनोबानगर से एक युवा नेता में जोश जुनून से भरपूर और जनता की समस्याएं को दूर करने का संकल्प लेके रायगढ़ नगर निगम वार्ड क्रमांक 24 से पार्षद पद के लिए दावेदारी करने के लिए कमर कस ली है। प्रेम साहू अनुभय सामाजिक न्याय और लोगो की समस्याएं को दूर करने के लिए हर कसौटी की मैदान में विजय प्राप्त करने की संघर्ष में लगे रहते है।
देश की राजनीति के साथ अब छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजनीति में भी युवाओं का झुकाव तेजी से बढ़ रहा है। इसमें रायगढ़ जिले का युवा वर्ग भी शामिल है। इसी तारतम्य में आपको बता दें कि रायगढ़ नगर निगम विनोबानगर नगर वार्ड नं 24 में लंबे अरसे से वार्ड वासियों के समस्या को दूर करने के लिए युवा नेता की तलाश रही है यहां जो भी पार्षद बने बस निष्क्रिय रहें,  युवा नेता क्रांतिकारी प्रेम साहू का जमीनी स्तर पर युवाओं के बीच काफी अच्छी पकड़ है। वे उनसे परस्पर तालमेल रखते हुए राजनीति में लगातार आगे बढ़ रहे हैं, प्रेम साहू को इस क्षेत्र में सक्रिय शारदा युवा विकास समिति के उपाध्यक्ष के रूप में जाना और पहचाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने अपने स्तर पर समय-समय पर जनता के मूलभूत समस्यायों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रखर तरीके से उठाया है। युवा तुर्क रहें प्रेम साहू की समाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में अग्रणी भूमिका रही है। गौरतलब है कि वर्तमान में वे बिरला कंपनी में बतौर बिज़नस डेवलपमेंट मैनेजर पद पर इंसोरेंस डिपार्टमेंट में कार्यरत है, प्रेम साहू उर्फ गुड्डा वार्ड नंबर 24 के लिए एक बहुत अच्छे और ईमानदार पार्षद बन सकते हैं, प्रेम साहू के कुशल नेतृत्व में विनोबानगर में जो आंदोलन हुआ था जिसके परिणाम स्वरूप विनोबानगर का रोड बन पाया और आगे का रोड जो अब तक निर्माण नहीं हुआ है जो कि वार्ड नंबर 24 में आता है प्रेम साहू के पार्षद बनने पर उक्त अधूरा रोड भी जल्द बन सकता है इस बात का मोहल्लेवासियों को पूरा भरोसा है।

भरोसा इस बात का तब और भी अधिक हो जाता है जब प्रेम साहू (गुड्डा) अपने जुझारूपन एवं कुशल नेतृत्व से मुहल्ले की समस्याओं को निपटाने अपने निजी व्यस्तता को भी दरकिनार करके आगे आता है।और आज तक आगे आया भी है जिसके सभी मोहल्लेवासी प्रत्यक्ष गवाह हैं। प्रेम साहू एक पढ़ा लिखा युवा है। साथ ही लोगो के हर दुख तकलीफ़ को दूर करने का काफी लगाव है। हमारे चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव लडऩे हेतु सहयोगी साथियों और वार्ड के वरिष्ठजनों से उन्हें लगातार सुझाव प्राप्त हो रहा है। इसे लेकर शीघ्र ही यह तय किया जायेगा की पार्षद चुनाव के पद हेतु चुनाव लड़ा जाए। मेरे लिए चुनाव के परिणाम महत्वपूर्ण नहीं हैं। मेरी मंशा क्षेत्र के लोगों के मूलभूत सुविधाओं की प्राप्ति और अधिकारों को लेकर संघर्ष करने की है। मैंने हमेशा इसे लेकर संघर्ष भी किया है, आगे भी यह क्रम अनवरत रूप से जारी रहेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!